Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:29 PM IST

Bridal Glow: ₹10 में बनाएं ये D-Tan Mask, शादी से पहले न‍िखर सकती है आपकी त्वचा

Skin Care Tips: अगर आपकी शादी की तारीख पक्‍की हो गई है और आप शादी से पहले गोल्‍डन न‍िखार पाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। हम आपको घर पर बनने वाले D-Tan Mask के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। अगर आप नि‍यम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करेंगी तो आपको फर्क जरूर देखने को म‍िलेगा।
Updated:- 2026-05-05, 08:01 IST
bridal glowing skin

Golden Glow For Bride: हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। आम दिनों में तो हम अपनी स्किन का ख्याल रखते ही हैं, लेकिन जब शादी की बात आती है तो चेहरे की रंगत निखारने में पूरा जोर लगा देते हैं। जैसा कि आप सभी जानती हैं कि शादी का समय हर लड़की के लिए बहुत स्पेशल होता है। इस समय हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा सबसे ज्यादा खूबसूरत और चमकदार दिखे, लेकिन गर्मी, धूप और भागदौड़ की वजह से चेहरे पर टैनिंग, ड्राईनेस और थकान साफ नजर आने लगती है।

कई लोग पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही ब्राइडल ग्लो पा सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखनऊ की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने किचन में रखी कुछ चीजों से नेचुरल D-Tan मास्क बनाने का आसान तरीका बताया है। इससे धीरे-धीरे टैनिंग कम होगी और त्वचा पर गोल्डन निखार आएगा। आइए जानते हैं-

bridal glowing skin (2)

घर पर कैसे बनाएं D-Tan Mask?

इस मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों की जरूरत होगी-

  • दही
  • बेसन
  • नींबू का रस (थोड़ी मात्रा में)
  • शहद

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन

बनाने का तरीका भी जानें

घर पर डी-टैन मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 1 से 2 चम्मच बेसन ले लें। अब इसमें 1 चम्मच दही डालें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिला दें और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका D-Tan मास्क तैयार है।

लगाने का सही तरीका भी जानें

  • सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें
  • अब इस मास्क को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं
  • आंख के आसपास न लगाएं
  • अब इस मास्क को 15 से 20 मिनट तक सूखने दें
  • इसके बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए सादे पानी से धो लें

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती Cream, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा पर जमी गंदगी और टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है। दरअसल, दही से त्वचा को ठंडक मिलती है। वहीं, बेसन गंदगी तो हटाता ही है, साथ ही ऑयल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा नींबू से टैनिंग कम होती है और शहर हमारी स्किन को मॉइश्चराइज करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है।

bridal glowing skin (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस मास्क को हफ्ते में 2 बार लगाना काफी है।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें
  • नींबू की मात्रा बहुत कम रखें
  • मास्क लगाने के बाद धूप में तुरंत न जाएं
  • धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्‍वचा, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

शादी से पहले कब से शुरू करें?

अगर आपकी शादी की तारीख आने वाली है, तो इस मास्क को कम से कम एक से दो महीने पहले से इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन पर फर्क दिखने लगेगा और शादी के समय एकदम ब्राइडल ग्लो नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹2 में पूरी गर्मी बनी रहेगी चेहरे की रंगत, ग्‍लास स्‍क‍िन पाने के लिए अपना लें मेरी दादी का बताया हुआ ये नुस्‍खा

तो अगर आपकी शादी भी होने वाली हैं और आप अपनी स्किन पर ब्राइडल निखार पाना चाहती हैं तो ये D-Tan आपकी रंगत निखार देगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।