Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

घर के खाने में छिपा है सेहत का राज, इन बातों का रखेंगी ख्याल तो आपको छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां

घर के खाने में सेहतमंद रहने का राज छिपा है। घर में खाना बनाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है और कैसे यह आपको हेल्दी रहने में मदद कर सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जान लेते हैं।
Updated:- 2025-07-11, 18:42 IST
image

घर पर खाना बनाना हमारे भारतीय घरों में सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि इमोशन्स दिखाने और प्यार जताने का एक जरिया है। भले ही आजकल रेडी टू ईट फूड्स का चलन बढ़ रहा हो लेकिन हमारे घरों में जब तक खाने में प्यार का तड़का न लगे तब तक कहां बात बनती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि यह खाना सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं है बल्कि घर का बना खाना गुणों से भरपूर होता है और सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आज के वक्त में जहां अलग-अलग बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में घर का खाना आपको सेहतमंद रख सकता है। घर का बना हेल्दी खाना क्यों जरूरी है और इसे बनाते समय किन टिप्स का ध्यान रखना है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Meghana Pasi, Head, MyThali Program, Arogya World जानकारी दे रहे हैं।

हेल्दी खाना बनाना क्यों जरूरी है?

Food Poisoning symptoms

  • घर का बना खाना कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  • वजन नियंत्रण में मदद: घर में बनाए खाने से आप पोर्शन कंट्रोल कर सकती हैं और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • बीमारियों का खतरा कम: बैलेंस्ड डाइट से दिल की बीमारी, डायबिटीज और बीपी समेत कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • एनर्जी और एक्टिवनेस बढ़ती है: न्यूट्रिशन से भरपूर खाना दिन भर आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है।
  • मेंटल हेल्थ में सुधार: अच्छा खाना आपके मूड और दिमाग दोनों पर अच्छा असर डालता है।
  • न्यूट्रिशन मिलता है: घर पर आप तेल, नमक, शक्कर और केमिकल्स की मात्रा खुद तय कर सकते हैं। न्यूट्रिशन्स से भरपूर खाना बनाकर शरीर में होने वाली विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को दूर किया जा सकता है।

घर का खाना पहुंचाता है सेहत को फायदा

  • एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग घर का खाना खाते हैं, उनकी प्लेट में फल, सब्जियां और अनाज ज्यादा होता है और नमक, शक्कर और अनहेल्दी फैट्स कम होते हैं। ऐसे में इससे हेल्दी ईटिंग की आदत पड़ती है और ओवरईटिंग कम होती है।
  • हेल्दी खाने की ऐसे करें शुरुआत
  • ब्राउन राइस, मिलेट्स, ओट्स जैसे साबुत अनाज लें।
  • दालें, फल-सब्जियां, नट्स और हेल्दी तेल को डाइट में जरूर शामिल करें।
  • इंस्टेंट नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड स्नैक्स को न खरीदें।
  • पहले से मील प्लान करें और शॉपिंग लिस्ट बना लें।

खाना बनाने के तरीके को हेल्दी बनाएं

homemade chilla tips
हेल्दी रहने के लिए घर पर खाने को सही तरह से बनाना भी जरूरी है। खाने को डीप फ्राई न करें। स्टीमिंग, फर्मेंटेड फूड्स या ग्रिल फूड को सॉटे चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।

सही फैट्स का चुनाव

  • लीन मीट और लो फैट डेयरी का इस्तेमाल करें।
  • नट्स, बीज, सोया, मछली, जैतून और अवोकाडो जैसे अच्छे फैट्स लें।
  • सरसों, मूंगफली या ऑलिव ऑयल जैसे अनसैचुरेटेड ऑयल्स में खाना पकाएं।

यह भी पढ़ें- बैलेंस्ड डाइट लेने से आपके शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव, एक्सपर्ट से जानें


नमक और शक्कर कम करें

  • आप घर का बना खाना खा रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि इसमें नमक और शक्कर कम डालें। इससे बीपी और शुगर जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।

पोर्शन कंट्रोल होगा

घर में खाना बनाकर आप तय कर सकते हैं कि कितना खाना है। जितना खाएं उतना ही परोसें — इससे ओवरईटिंग नहीं होगी और पाचन व मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा

 

यह भी पढ़ें- Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स

 

घर का बना बैलेंस खाना, हेल्दी रहने में मदद करता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।