Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:02 PM IST

फ्लेवर्ड मिल्क पीने से पहले जान लें कि उनसे क्या-क्या होते हैं नुकसान?

कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है। लेकिन दूध हेल्दी होता है इसलिए उसमें कुछ फ्लेवर मिलाकर उसका सेवन करते हैं। लेकिन इस फ्लेवर्ड मिल्क से होते हैं कुछ नुकसान? 
Updated:- 2018-09-10, 15:32 IST
harmful effect of flavoured milk main

दूध इस दुनिया का सबसे हेल्दी फूड और पेय पदार्थ है। अगर आप इसे रोज सुबह-शाम अपने खाने में शामिल करती हैं तो आपकी उम्र भर की स्वस्थ रहने की गारंटी पक्की हो जाती है। इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन्स होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और गठिया जैसे रोगों से बचाता है। लेकिन, इसमें मौजूद लैक्टोज का स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता है जिसके कारण इसमें कुछ फ्लेवर्ड मिलाकर लोग इसका सेवन करते हैँ। जिसके कारण आजकल फ्लेवर्ड मिल्क का ट्रेंड काफी चल गया है। 

नुकसानदायक हैं फ्लेवर्ड मिल्क

बच्चों को दूध पीना पसंद नहीं होता है। इसलिए उनकी मम्मियां उन्हें फ्लेवर्ड मिल्क देती हैँ। इस फ्लेवर्ड मिल्क का बच्चे खुशी-खुशी सेवन करते हैं। 

harmful effect of flavoured milk inside

कई तरह के होते हैं फ्लेवर्ड मिल्क

  • चॉकलेट मिल्क
  • स्ट्रॉबेरी मिल्क 
  • वनीला मिल्क

स्वाद से भरपूर होते हैं ये मिल्क

ये मिल्का काफी टेस्टी होते हैं और इन्हें पीने में काफी स्वाद आता है। लेकिन ये जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही ये हमारे स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। लेकिन इसकी जानकारी कम लोगों को ही होती है। लेकिन कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि फ्लेवर्ड पीने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है और ये दूध को अनहेल्दी बना देते हैं। लेकिन लोग इसका सेवन इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। 

शुगर लेवल बढ़ाए 

फ्लेवर्ड मिल्क के सेवन से हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं जिसके कारण इसका मीठापन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इससे शुगर लेवल बढ़ने की आशंका होती है। आर्टिफिशियल स्वीटनर आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

मोटापा बढ़ाए

harmful effect of flavoured milk inside

इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खासकर चॉकलेट मिल्क में काफी मात्रा में कैलोरी होती है जबकि बच्चों को चॉकलेट मिल्क पीना ही पसंद होता है। अधिक कैलोरी लेने से मोटापा बढ़ता है। अगर आपका बच्चा रोज चॉकलेट मिल्क पी रहा है तो उसके वजन पर ध्यान दें। अगर वजन बढ़ता है तो तुरंत चॉकलेट मिल्क पिलाना छुड़वा दें। 

 

इम्युन सिस्टम कमजोर करे 

फ्लेवर्ड मिल्क कई सामग्री से बनता है जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इन सामग्रियों में कई ऐसे भी तत्व होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और आपके इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं।

हो जाते हैं पोषक-तत्व कम

दूध में किसी भी तरह का फ्लेवर मिलाने से उसके पोषक-तत्व में कमी हो जाती है और दूध पीना उतना फायदेमंद नहीं रह जाता जितना वह सामान्य अवस्था में होता है। 

इसलिए इन सूचनाओं को ध्यान में रखकर ही अब से अपने बच्चे को फ्लेवर्ड मिल्क पिलाएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।