Diwali 2023: 15 दिनों में कम करें 2-3 किलो वजन, इस डाइट प्लान को करें फॉलो

वजन कम करने के लिए डाइट सही होनी चाहिए। डाइट में कुछ खास हर्ब्स, मसाले और ड्रिंक्स को शामिल जरूर करें। साथ ही, खाने-पीने की टाइमिंग का ध्यान रखना भी जरूरी है।

 
Is it possible to lose  kg in  days
Is it possible to lose  kg in  days

दीवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई, सजावट और पकवानों के साथ सभी अपनी खूबसूरती और फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं। दीवाली से पहले अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप अभी से डाइट में बदलाव करें। डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसके अलावा, खान-पान के समय का भी ध्यान रखें। वेट लॉस के लिए किस वक्त क्या खाना चाहिए और किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए, इस बारे में सही जानकारी बहुत जरूरी है।

यहां हम आपको एक ऐसी ही डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसे अगर आप अभी से फॉलो करती हैं, तो दीवाली तक 2 किलो वजन आराम से कम कर पाएंगी। याद रखें कि वेट लॉस के लिए खाना-पीना छोड़ देना गलत है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वडन कम करने के लिए डाइट प्लान (How to lose 2kg in 2 Weeks)

coriander seeds for weight loss

  • सुबह उठकर खाली पेट जीरा और धनिये के बीजों का पानी पिएं। दोनों चीजों को 1-1 टीस्पून रात भर भिगोएं और इसे सुबह पिएं। इसके साथ 4 बादाम भी खाएं।
  • इसके बाद 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। दिनभर डाइजेशन को सही रखने, शरीर में ताकत बनाए रखने और पेट साफ होने के लिए यह जरूरी है।
  • ब्रेकफास्ट में एक वेजिटेबल सैंडविच के साथ 1 गिलास लो फैट दूध लें या फिर आप रात भर भीगे हुए ओट्स के साथ फ्रेश फ्रूट भी खा सकती हैं। नाश्ता भारी और प्रोटीन रिच होना चाहिए। इससे वेट लॉस में आसानी होती है।
  • मिड मॉर्निंग में किसी एक मौसमी फल और सीड्स के साथ 1 कप ग्रीन टी लें।
  • लंच में एक मिलेट चपाती, 1 कटोरा सूखी सब्जी और 1 कटोरी दाल खाएं। इसके साथ एक बड़ा कटोरा सलाद भी जरूर लें। इससे पेट भरा हुआ रहता है, शरीर को एनर्जी मिलती है और वेट भी कम होता है।
  • इसके 1 घंटे बाद लगभग 1 गिलास छाछ पिएं।
  • स्नैक्स के तौर पर 1 कटोरी भुना चना या फिर पोहा (पोहा खाकर वजन कम कैसे करें) खाएं। इसके साथ ग्रीन टी लें।
  • डिनर को हल्का रखें। डिनर में सलाद, सूप के साथ पनीर लें। इसके अलावा, अगर आप अंडा खाती हैं तो 1 अंडा या फिर लगभग 80 ग्राम टोफू या चिकन खाएं।
  • सोते वक्त करी पत्तों का पानी पिएं।

यह भी पढ़ें-वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका

वेट लॉस के लिए टिप्स

weight loss easy tips what we can follow

  • मील्स स्किप न करें।
  • डिनर 8 बजे से पहले लें।
  • खाना चबाकर खाएं।
  • दिनभर में 3-4 लीटर पानी पिएं।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: 30 की उम्र के बाद वजन घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP