Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

नानी मां की रसोई में छुपे हैं फैटी लिवर के लिए 4 देसी उपाय, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

फैटी लिवर को रिवर्स करने में नानी मां की रसोई में मौजूद कई चीजें मदद कर सकती हैं। इन्हें सही तरीके से डाइट में शामिल करने से लिवर फंक्शन बेहतर होगा और सेहत भी दुरुस्त होगी।
Updated:- 2026-08-20, 20:18 IST
image

हमारे शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई अंग बिना रूके और बिना थके लगातार काम करते हैं। हमारा लिवर इन्हीं में से एक है। खाने को पचाने में मदद करना, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना, खाने को एनर्जी में बदलना और इम्यून सिस्टम को मजबूत करना समेत कई काम लिवर के जिम्मे होते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए इसका सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है। आजकल डाइट, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेस समेत कई कारणों के चलते फैटी लिवर की दिक्कत बढ़ती जा रही है। ऐसे में नानी मां की रसोई में मौजूद खाने-पीने की कुछ चीजें लिवर को हेल्दी रखने और फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद करती हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

1. नींबू पानी का सेवन करें

नींबू फैटी लिवर में बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा संतरे, मौसंबी और अन्य सिट्रस फ्रूट्स को भी लिवर के लिए हेल्दी माना जाता है। आप खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पिएं। इसके अलावा सलाद और सब्जियों में भी नींबू का इस्तेमाल करें। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।

lemon detox water for weight loss

2. जीरा, धनिया, सौंफ और अदरक की चाय पिएं

जीरा, धनिया, सौंफ और अदर की चाय भी लिवर हेल्थ को सुधार सकती है। इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबाल लें और छानने के बाद गुनगुना ही पिएं। इसे खाने के लगभग एक घंटे बाद पीना फायदेमंद रहेगा। यह ब्लोटिंग को दूर करती है, पाचन को सुधारती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे शरीर में जमा चर्बी भी कम होती है और फैटी लिवर के लक्षण रिवर्स हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर में यह हेल्दी ड्रिंक बन सकती है गेम चेंजर, डाइटीशियन से जानें फायदे

3. आंवले को डाइट का हिस्सा बनाएं

आंवला लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पित्त को बैलेंस करता है और लिवर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है। इससे पाचन भी दुरुस्त होता है। खाली पेट आंवला का जूस पीना फायदेमंद रहेगा। आप कच्चे आंवले के टुकड़ों को भी खा सकती हैं।

amla benefits and uses

4. कच्ची हल्दी है फायदेमंद

फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में हल्दी फायदेमंद होती है। इसमें कर्क्युमिन होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे लिवर सेल्स हेल्दी रहती हैं। आप कच्ची हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च को पानी में उबालकर पिएं। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना यह लिवर को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

 

यह भी पढ़ें- शरीर का Detox Center होता है लिवर, इन 2 फूड्स से रखें इसे सेहतमंद

एक्सपर्ट का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है और इसमें ये देसी उपाय मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
फैटी लीवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
फैटी लिवर को ठीक करने के लिए हेल्दी डाइट लें, एक्सरसाइज और वॉक करें। अगर आप वजन अधिक है, तो वेट लॉस करने की कोशिश करें।
फैटी लिवर कितने दिन में ठीक हो जाता है?
इसका कोई निश्चित समय नहीं है यह आपके लाइफस्टाइल, डाइट और फैटी लिवर के ग्रेड पर निर्भर करता है।
Fatty liver में क्या नहीं खाना चाहिए?
फैटी लिवर में जंक फूड, शुगर और ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।