रात को बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले पिएं यह चाय

कुछ लोगों की नींद रात में बार-बार टूटती है, जिसके चलते वे सुबह तरोताजा महसूस नहीं करते हैं। इसके पीछे एक खास कारण है। इसे दूर करने के लिए आपको यह चाय पीनी चाहिए।
Updated:- 2023-08-16, 18:01 IST
which ayurvedic tea is best for sleep

दिनभर काम करने के लिए रात को सुकून भरी पूरी नींद बहुत जरूरी है। अगर किसी कारण से नींद पूरी न हो, तो दिनभर थकान बनी रहती है। नींद पूरी न होने की वजह से काम पर भी आप सही से ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए, नींद पूरी होना बहुत जरूरी है। कुछ लोगों को बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाती है। वहीं, कुछ लोगों को पूरी रात करवटें बदलनी पड़ती है। रात को बार-बार नींद टूटने या नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें एक कारण हार्मोनल इंबैलेंस भी है। अगर आपकी नींद भी रात को बार-बार टूटती है, तो आपको एक्सपर्ट की बताई इस चाय को पीना चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है।

रात को नींद खुलने के कारण

symptom of hormonal imbalance

अगर आपकी नींद लगभग रोज रात को टूटती है, तो इसके पीछे तनाव और लिवर की बीमारी हो सकती है। रात में जब आप सोते हैं, तो लिवर खुद को डिटॉक्स करता है। अगर आपका लिवर सही नहीं है, तो इस दौरान आपकी नींद खुल सकती है। इसके अलावा, हार्मोनल इंबैलेंस (हार्मोनल हेल्थ के लिए योग) भी इसकी वजह हो सकता है। शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण भी आपकी नींद रात में बार-बार खुलती है।

सोने से पहले पिएं यह हेल्दी चाय

how to improve sleep qulaity

सामग्री

  • सौंठ( सूखी अदरक का पाउडर)-1/4 टीस्पून
  • मुलैठी -1/2 टीस्पून
  • दालचीनी -1/4 टीस्पून 
  • अश्वगंधा -1/4 टीस्पून 

कैसे बनाएं?

  • एक पैन में पानी लें।
  • इसमें सारी चीजें मिलाएं।
  • इसे आधा हो जाने तक उबालें।
  • इसे सोने से लगभग आधा घंटा पहले पिएं।
  • नींद अच्छी आएगी।

यह भी पढ़ें- जब नींद ना आए तो दवा नहीं ये नेचुरल थेरेपी अपनाएं

बेडटाइम हर्बल टी के फायदे

  • अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इसमें जिंजरॉल पाया जाता है, जो स्लीप हार्मोन को रिलीज करने में मदद करता है।
  • मुलैठी, दिमाग को शांत करती है और मेलाटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करती है।
  • दालचीनी, स्लीप साइकिल को सही करने में काम आती है।
  • अश्वगंधा, चिंता दूर करता है और शरीर को आराम देता है। यह स्लीप क्वालिटी को सुधारता है।

यह भी पढ़ें- बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।