क्या खाना खाने के बाद आपको पेट फूला हुआ महसूस होता है?
क्या खाना खाने के बाद सीने में जलन और डकार आती है?
क्या आपको खाने के बाद अक्सर स्मैली फार्ट आते हैं?
अगर ऐसा है, तो आपका डाइजेशन सही नहीं है। डाइजेशन कमजोर होने पर इस तरह की दिक्कत हो सकती है। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को अक्सर लोग नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। गैस और एसिडिटी होने पर ओवर द काउंटर एंटासिड ले लेते हैं या फिर उसे यूं ही छोड़ देते हैं। लेकिन, असल में सेहतमंद रहने के लिए, डाइजेशन का दुरुस्त होना जरूरी है। हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत जटिल है और खाना खाने से लेकर वेस्ट को शरीर से बाहर निकालने तक, पाचन तंत्र में कई अंग काम करते हैं। गट हेल्थ को दुरुस्त बनाने के लिए, खान-पान में हेल्दी बदलावों के साथ, लाइफस्टाइल का सही होना भी जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो गट हेल्थ को सुधारकर, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग, एसिडिटी और गैस को कम कर सकती है यह चाय
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय डाइजेशन को सुधारती है, ब्लोटिंग को दूर करती है, शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉबर्शन को बढ़ाती है और गट हेल्थ को सुधारती है।
- सौंफ में कार्मिनेटिव और एंटी-स्पस्मोडिक गुण होते हैं। यह डाइजेशन को सुधारती है, पेट फूलने की दिक्कत को कम करती है और पाचन शक्ति को बढ़ाती है।
- यह गट लाइनिंग को आराम पहुंचाकर पेट की गैस को कम करती है।
- जीरा, डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और इससे गट में फूड की मोबिलिटी में सुधार होता है।
- जीरे में फाइबर होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है और इससे पेट भी आसानी से साफ होता है।
- अदरक, बाइल जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाती है और आंतों से गैस को बाहर निकालने में मदद करती है।
- दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गट हेल्थ को सुधारने, पाचन को मजबूत बनाने और पेट की मसल्स को रिलैक्स करने का काम करती है।
- पुदीना, डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को रिलैक्स करता है। डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन में मदद करके यह, पेट को आराम देता है।
गट हेल्थ को सुधार सकती है यह चाय
सामग्री
अदरक- चौथाई टीस्पून
सौंफ के बीज- चौथाी टीस्पून
पुदीने की पत्तियां- 3-4
दालचीनी- आधा इंच
विधि
सभी चीजों को पानी में डालकर रंग बदलने तक उबालें।
अब इसे छान लें।
इसे दिन में एक बार पिएं।
यह भी पढ़ें- Poor Gut Health: इन 6 चीजों से खराब होती है आपकी गट हेल्थ, नजर आते हैं कई लक्षण
सेहतमंद रहने के लिए, गट हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों