Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

पीरियड के दर्द को कम करने में मदद करेगी नानी मां की बताई यह चाय

पीरियड के दर्द को कम करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर होते हैं। पेनकिलर्स लेने के बजाय आपको इन देसी नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है।
Updated:- 2024-07-16, 11:08 IST
ginger tulsi and black pepper tea for period pain

पीरियड्स के दौरान, कुछ महिलाओं को बहुत अधिक दर्द होता है। इसका असर उनके डेली रूटीन पर भी होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बता दें कि पीरियड्स में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए, इसे नजरअंदाज करना या हर महीने ओवर-द-काउंटर मेडिसिन लेना ठीक नहीं है। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस, खान-पान, जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी समेत कई चीजें, पीरियड साइकिल पर असर डालती हैं। ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं कि पीरियड्स के दौरान दर्द्, फ्लो और पीएमएस के लक्षण, महिलाओं की हेल्थ के बारे में काफी कुछ कहते हैं। पीरियड के दर्द को कम करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर होते हैं। पेनकिलर्स लेने के बजाय आपको इन देसी नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है। आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। यह देसी चाय, पीरियड पेन को कम करने में कारगर है। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए बनाएं यह देसी चाय

ginger tea for period pain

  • तुलसी नेचुरल पेन किलर है। इसमें एंटी-बायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। 
  • ये पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करती है।
  • इससे स्ट्रेस लेवल भी कम होता है और मूड स्विंग्स नहीं होते हैं।
  • तुलसी में मौजूद कैफीक एसिड पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाता है।
  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह सूजन को कम करती है। इससे दर्द में भी आराम मिलता है।
  • अदरक में प्राकृतिक दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। यह यूट्रस की मसल्स को रिलैक्स करती है।
  • काली मिर्च पेट में दर्द, ऐंठन और क्रैम्प्स को कम करने में मदद करती है।
  • हल्दी और काली मिर्च पाउडर को साथ लेने से पीरियड साइकिल भी सही होती है।

पीरियड पेन के लिए कैसे तैयार करें देसी चाय?

tea for peruiods

सामग्री

  • काली मिर्च- 4-5
  • अदरक- आधा इंच
  • तुलसी की पत्तियां- 5-7

विधि

  • इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • आप इसमें थोड़ा दूध मिला सकती हैं।
  • इसमें चीनी बिल्कुल न मिलाएं।
  • इससे पीरियड पेन को कम करने में राहत मिल सकती है।
  • इसे आप दिन में 2 बार पी सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- स्ट्रेस का पीरियड्स पर क्या असर होता है?

 

पीरियड के दर्द को कम करने में एक्सपर्ट की बताई यह चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।