हर छोटी बात पर एंग्जायटी करती है परेशान? इन फूड्स को करें डाइट में शामिल, कम होगी मुश्किल

हमारे खान-पान का सीधा संबंध हमारी सेहत से है। काफी लोग इस बात को नहीं जानते हैं, लेकिन सही खान-पान जहां आपको तंदरुस्त रख सकता है, वहीं खराब डाइट के चलते आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी खान-पान का सीधा प्रभाव पड़ता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को स्ट्रेस में बहुत भूख लगती हैं, वहीं कुछ लोग तनाव में खाना-पीना छोड़ देते हैं। इसी तरह खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिनसे हमारा मूड अचानक से बेहतर होने लगता है। ये कोई इत्तेफाक नहीं होता है, बल्कि डाइट का हमारे हार्मोन्स, नर्व्स और शरीर के कई फंक्शन्स से सीधा रिश्ता होता है। स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में भी कई फूड्स मदद कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
एंग्जायटी को कम करने में मदद कर सकती हैं ये चीजें
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि एंग्जायटी को कम करने में डाइट का अहम रोल होता है। जब हम एंग्जायटी महसूस करते हैं, तो दिमाग में उथल-पुथल होती है। इसकी वजह से GABA यानी गामा-अमीनोब्यूट्रिक एसिड (gamma-aminobutyric acid) कम होने लगता है और कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है।
- ऐसे में व्यक्ति को पैनिक महसूस होता है। एंग्जायटी में हैप्पी हार्मोन यानी सेरोटोनिन कम होने लगता है। दरअसल, जब हम तनाव में होते हैं, तो गट हेल्थ पर भी असर होता है और हैप्पी हार्मोन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में सही खान-पान मूड को बूस्ट करने, एंग्जायटी और स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है।
- डाइट में मोरिंगा की पत्तियां, करी पत्ता, मखाने और केले को शामिल करें। इनसे दिमाग शांत होता है और कोर्टिसोल का लेवल कम होता है।
- काबुली चना, ओट्स, कद्दू के बीज और खजूर हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। इनसे एक तरह का एमीनो एसिड पैदा होता है, जो सेरोटोनिन में बदल जाता है। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है।

- केसर, कैमोमाइल टी, इलायची और सौंफ भी स्ट्रेस हार्मोन को कम करके दिमाग को शांत करने का काम करते हैं।
- हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन मुख्य तौर पर हमारी गट में बनता है। ऐसे में इसके लेवल को सही बनाए रखने के लिए गट हेल्थ का सही होना भी बहुत जरूरी है। प्रोबायोटिक्स जैसे छाछ, कांजी और गाजर के अचार को डाइट में शामिल करें। इनसे गट में हेल्दी बैक्टीरिया का बैलेंस बना रहता है।
यह भी पढ़ें- दूर होगी टेंशन, रात को आएगी अच्छी नींद! आपका मूड पल भर में बदल देगा सिर्फ ये एक इंग्रीडिएंट; एक्सपर्ट से जानें
एंग्जायटी को कम करने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं हालांकि, अगर आप लंबे समय से स्ट्रेस और एंग्जायटी से परेशान हैं, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।