herzindagi
foods to reduce dark circles

डार्क सर्कल्स से हैं परेशान, अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए सिर्फ चेहरे पर पैक लगाना ही काफी नहीं है बल्कि अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना भी जरूरी है। आइए इस बारे में जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-12, 12:35 IST

नींद पूरी न होने, स्ट्रेस या फिर खान-पान सही तरह से न लेने के कारण, आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। आंखों के नीचे ये काले घेरे चेहरे की सुंदरता में दाग की तरह लगते हैं। इन्हें कवर करने के लिए आप कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन ये इसका कोई सही हल नहीं है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स कई कारणों से हो सकते हैं। इन्हें अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं। ये जानकारी डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

डार्क सर्कल्स के कारण

  • नींद पूरी न होना
  • आयरन लेवल का कम होना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  •  शरीर में मेलेनिन का उत्पादन ज्यादा होना
  • सूरज की रोशनी में ज्यादा रहना

इन फूड्स से कम होंगे डार्क सर्कल्स

टमाटर

how to reduce dark circles

टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है। यह हमारी रक्त वाहिकाओं को सुरक्षा देता है और आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है। आप इसे सब्जी, चीला या उत्तपम में डाल सकते हैं। इसे सलाद के तौर पर भी खाना अच्छा रहेगा।  

अनार

अनार में एलेगिक एसिड और आयरन पाया जाता है। ये हमारे आंखों के नीचे की त्वचा को प्रोटेक्ट करता है और डार्क सर्कल्स को कम करता है। शाम के वक्त एक कटोरी अनार के दाने खाएं।  

बादाम

बादाम (बादाम के फायदे) में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए रोज सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाएं।   

चुकंदर

चुकंदर में मैग्नीशियम और विटामिन सी पाया जाता है जो डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर हैं। चुकंदर को आप सलाद, स्मूदी या रायते में खा सकते हैं।   

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

पपीता

पपीता नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर काम करता है। यह डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। पपीते को सेंधा नमक, भुने जीरे और काली मिर्च के साथ खाएं। (पपीता खाने का सही समय)

मेथी

मेथी में विटामिन-के पाया जाता है। यह आंखों के आस-पास के धब्बे और पफीनेस को दूर करती है। मेथी की सब्जी या फिर पराठे खाए जा सकते हैं।    

यह भी पढ़ें- Fenugreek: सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है मेथीदाना, इन 3 समस्‍याओं में करें परहेज

खीरा

diet for dark circles

खीरा(खीरे के फायदे) केवल आंखों पर लगाना ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए इसे खाना भी बहुत अच्छा होता है। इसमें कोलेजन पाया जाता है। आंखों के नीचे असमान स्किन टोन को सही करने में ये मददगार साबित होता है। खीरे का रायता और सलाद टेस्टी भी होता है और बहुत गुणकारी भी होता है।


अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Courtesy- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।