करी पत्ता साउथ इंडियन खाने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण इंग्रेडिएंट्स होता है। यह खाने को सुगंधित और स्वाद से भरपूर बनाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह पेट के लिए कितना अच्छा है? जी हां इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके पाचन को दुरुस्त करके एसिडिटी और कब्ज की समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो इस पत्ते को खाली पेट चबाने से ही आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या करी पत्ता कब्ज के लिए अच्छा है? ( How to use curry leaves for constipation)
कब्ज एक समस्या है जिसमें व्यक्ति को मल त्यागने में दिक्कत होती है। खराब बॉवेल मूवमेंट की वजह से पाचन गति स्लो हो जाती है जिस वजह से यह समस्या आती है। ऐसे में आप करी पत्ते को डाइट में शामिल कर सकते हैं। करी पत्ते में लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होती है इसके साथ ही कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम भी होते हैं जो बोल मूवमेंट को बढ़ाते हैं। लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होने के कारण मल नरम होता है और पेट आसानी से साफ हो जाता है।
इसमें फाइबर भी होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। आंतों में गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इस पत्ते में कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। करी पत्ते की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडक पहुंचाती है इससे जलन और ऐंठन से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें-30 की उम्र पार करते ही करें ये 4 योगासन, दिखेंगी एकदम फिट
ऐसे करें करी पत्ते का सेवन
- आप हर रोज 7 से 8 करी पत्ते को खाली पेट एक गिलास पानी के साथ चबा सकते हैं।
- इसके अलावा आप 8 या 10 करी पत्ते को साफ करके पानी में उबाल लें और इस पानी का सेवन करें। इससे भी कब्ज की समस्या में फायदा मिल सकता है।
- करी पत्ते की चटनी खाने से भी भरपूर फायदा मिलता है।
- आप करी पत्ते का जूस भी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों