Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

Fever Remedies: सिरदर्द और बुखार नहीं करेगा परेशान, रोज सुबह खाली पेट पिएं यह पानी

सिरदर्द और बुखार को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई नुस्खे बताए गए हैं, जिनमें से एक यह खास ड्रिंक है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Updated:- 2023-09-07, 11:23 IST
how do you make coriander tea for viral fever

What drink helps a headache: सिरदर्द और बुखार एक आम समस्या है। खासकर, मौसम बदलने पर यह समस्या बहुत अधिक परेशान करती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोरी होती है, उन्हें बुखार जल्दी आ जाता है। सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस और पेट की गैस भी शामिल हैं। इस तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए हमारे घरों में कई नुस्खों का इस्तेमाल होता आया है, जिसे एक्सपर्ट भी सटीक मानते हैं। बुखार, सिरदर्द, अपच और भी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किचेन में मौजूद एक खास मसाले का पानी बहुत कारगर माना जाता है।

हम यहां धनिये के पानी की बात कर रहे हैं। सिरदर्द और बुखार से बचने के लिए इसे कैसे लेना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका ने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

आयुर्वेद के अनुसार कैसे तैयार करें धनिये का पानी?

corinader seeds water benefits

आयुर्वेद में धनिये के बीजों के पानी को धन्यक हिमा कहा जाता है। हिमा का मतलब आयुर्वेद में कोल्ड इंफ्यूजन होता है। यानी की इसके अनुसार, धनिये के पानी को आपको उबालना नहीं है। धनिये के बीजों को 6 गुने पानी के साथ रातभर भिगो दें और अगली सुबह इसे छानकर पी लें। आपको जो लिक्विड मिलेगा, इसे ही हिमा कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप इस पानी की उबालती हैं, तो हीट से इसके गुण कमजोर हो जाते हैं। इसलिए आपको इसे बिना उबाले ही पानी है।

बुखार में धनिये के पानी

home remedies for viral fever

आयुर्वेद के अनुसार, बुखार को कम करने के लिए आपको धनिये के पानी का सेवन करना चाहिए। धनिया के पत्ते और बीजों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रापर्टीज पाई जाती हैं, ये बुखार को कम करने और इससे बचाने में मदद करती हैं। सिर्फ धनिये का पानी ही नहीं, बल्कि इसका लेप भी सिर पर लगाने से सिरदर्द( सिरदर्द के लिए आयुर्वेदिक चाय) दूर हो सकता है।

धनिये के पानी के अन्य फायदे

  • अगर आपको प्यास अधिक लगती है, तो धनिये का पानी इसे शांत करने में मदद कर सकता है।
  • इसके अलावा बर्निंग सेंसेशन, अपच, बुखार, इंफेक्शन को भी यह दूर करता है।
  • इतना ही नहीं, धनिये का पानी शरीर की दुर्गंध से भी राहत देता है।
  • इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है।
  • थायरॉयड लेवल को कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें-  Expert Tips: सेहत के लिए रामबाण है धनिया के बीजों का ड्रिंक, जानें इसके फायदे

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।