Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

पसीने से हो रही हैं डिहाइड्रेट? यह ड्रिंक करेगी आपकी बॉडी को हाइड्रेट

अगर आप भी गर्मियों में पसीने पसीने हो जाते हैं। इसके चलते डिहाइड्रेशन हो जाता है, तो आपको धनिए वाला पानी पीना चाहिए।आइए जानते हैं इससे कैसे फायदा मिल सकता है।
Updated:- 2025-05-16, 16:45 IST
image

गर्मी का मौसम है, तो पसीना तो आएगा ही। यह एक नेचुरल प्रोसेस है, शरीर को ठंडा रखने का। लेकिन कई बार ज्यादा पसीना बहने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और हमें थकान, कमजोरी महसूस होने लगती है। जाहिर सी बात है जब शरीर से पानी निकल जाएगा, तो एनर्जी में कमी महसूस होगी। अगर आप भी इस गर्मी डिहाइड्रेशन से परेशान हां, तो चिंता मत कीजिए। आपकी रसोई में एक देसी नुस्खा मौजूद है, जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट कर सकता है और आपको तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

हाइड्रेशन के लिए पिएं धनिए का पानी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

आपने धनिए के पानी के बार में तो सुना ही होगा,इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। वैसो तो थायराइड में इसे पिया जाता है, लेकिन आप हाइड्रेशन के लिए भी पी सकते हैं। इसमें कुछ औषधीय गुण होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका पानी आपको अंदर से ठंडा रखता है। यह फ्लूइड्स और इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखने में मदद करता है। बता दें कि जब पसीना चलता है, तब शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि कुछ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। इस पानी को पीने से पाचन भी ठीक रहता है।

यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

कैसे बनाएं धनिए के बीज का पानी?

coriander-seeds- for summer hydration

  • एक गिलास पानी लें।
  • उसमें 1 -2 चम्मच धनिए के बीज डालकर रातभर भिगो दें।
  • सुबह इस पानी को छान लें।
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू और चुटकी भर काला नमक मिला सकते हैं।

यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।