Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

हीटवेव के बीच शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं इन मसालों का पानी

गर्मियों में शरीर का अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। हीटवेव के बीच, शरीर को ठंडा रखने के लिए, इन मसालों को पानी पिएं। ये बॉडी हीट को कम करने में मदद करते हैं।
Updated:- 2024-06-06, 13:43 IST
What can I drink to remove heat from my body

आजकल तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हीटवेव के बीच खुद को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए, शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना चाहिए। शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाने पर, कई तरह बीमारियां घेर सकती हैं। बॉडी हीट को कम करने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए, हाइड्रेशन और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। हमारी डाइट, मौसम और शरीर की प्रकृति के हिसाब से होनी चाहिए। कुछ मसाले तासीर में ठंडे होते हैं और गर्मियों में इनका पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ मसालों के बारे में बता रहे हैं, जिनके मसालों का पानी गर्मियों में जरूर पानी चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्मियों में पिएं इलायची का पानी (How can I reduce extreme body heat)

cardamom water for body heat

  • गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आपको इलायची का पानी पीना चाहिए।
  • गर्मी में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी आम रहती हैं। ऐसे में यह पानी डाइजेशन को भी दुरुस्त करता है।
  • इलायची में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
  • इलायची की तासीर ठंडी होती है और इससे एसिडिटी भी कम होती है।
  • इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। साथ ही, शरीर और पेट ठंडा बना रहता है।
  • 2 इलायची को 1 गिलास पानी में उबालें।
  • इसे सुबह खाली पेट या रात को सोते समय पिएं।

शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं सौंफ का पानी (How to reduce body heat in female)

  • सौंफ में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है और शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।
  • गर्मियों में सौंफ का शर्बत या सौंफ का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
  • इसकी तासीर ठंडी होती है। यह वात और पित्त को शांत करता है।
  • इससे लिवर डिटॉक्स होता है, मोटापा कम होता है और लू नहीं लगती है।
  • रात को 1 चम्मच सौंफ के बीजों को पानी में भिगोएं।
  • इसे सुबह खाली पेट, उबालकर और छानकर पिएं।

गर्मी में फायदेमंद है जीरे का पानी (What spices naturally cool the body)

jeera and lemon water for body detox

  • जीरे का पानी भी शरीर को ठंडक देता है। इस पानी से डाइजेशन मजबूत होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इसमें मौजूद, एंटी-ऑक्सीडेंट्स बॉडी को डिटॉक्स करते हैं। इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
  • जीरा शरीर से फ्री-रेडिकल्स को भी कम करता है।
  • इस पानी को पीने से शरीर की गर्मी कम होती है।
  • 1 चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में रातभर भिगो कर रखें।
  • सुबह इसे उबाल लें और छानकर पिएं।
  • आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें 

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में इन मसालों का पानी आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।