सर्दियों में सेहत की सौगात है यह सूप, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा

गर्मागरम सूप, सर्दियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये सूप न केवल शरीर को अंदर से गर्माहट देते हैं बल्कि इनसे सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है। सर्दी के मौसम में गर्म तासीर वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर अंदर से गर्म रह सके और गिरते पारे के बीच मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके। ये सूप शरीर को अंदर से ताकत देते हैं। सर्दियों में बाजार में आपको कई सारी सब्जियां मिल जाती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही सूप के बारे में बता रहे हैं। गाजर और हल्दी से बनने वाला यह सूप, सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाता है और इसे कैसै बनाया जाता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
सर्दियों में सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है यह सूप

- सर्दियों में गाजर, धनिया, हल्दी और काली मिर्च से बनने वाला यह सूप सेहत को फायदा पहुंचाता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि आप इसे और पौष्टिक बनाने के लिए, इसमें अदरक और लहसुन मिला सकती हैं।
- यह सूप इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसमे विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। यह आंखों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- इस सूप से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है, ठंड से बचाव होती है और पाचन में सुधार होता है।
- हल्दी में कर्क्युमिन और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
- इस सूप को पीने से पेट आसानी से साफ होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सूप सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों की शुरुआत से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
घर पर कैसे बनाएं गाजर और हल्दी का सूप
View this post on Instagram
सामग्री
- धनिया- मुट्ठी भर
- गाजर- 1 कटी हुई
- प्याज- चौथाई
- कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून
- हल्दी- चौथाई टीस्पून
- काली मिर्च- चौथाई टीस्पून
विधि
- एक पैन में ऑलिव ऑयल लें।
- अब इसमें प्याज डालें।
- इसे हल्का सा भूनने के बाद गाजर, हल्दी और काली मिर्च डालें।
- अब इसमें धनिया डालें।
- इसे 20-25 मिनट पकाएं।
- अब इसे ब्लेंड कर लें।
- इसमें ऊपर से कद्दू के बीज छिड़ककर खाएं।
- आपका हेल्दी सूप तैयार है।
यह भी पढ़ें- पेट,कमर और जांघों के इर्द-गिर्द बढ़ रही है चर्बी? रोज पिएं यह सूप, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
सर्दियों में यह सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।