वेट लॉस जर्नी मे देसी घी खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जाने

वजन घटाने वाले लोग अक्सर तेल वाले खाने से दूरी बनाते हैं। यहां तक की घी का सेवन भी बंद कर देते हैं, उन्हें लगता है कि घी का सेवन करने से वजन बढ़ जाएगा, क्योंकि यह उच्च कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है। क्या सच में घी खाने से वजन बढ़ता है इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट कनिका मल्होत्रा से बात की। कनिका कंसलटेंट डाइटिशियन और डायबिटीज एजुकेटर हैं। उन्हें इस फील्ड में 17 सालों का एक्सपीरियंस है। चलिए उनसे इस बारे में विस्तार से जानते हैं
एक्सपर्ट बताती हैं कि हाल के कुछ शोधों में यह मालूम चला है कि अगर इसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए तो यह वजन घटाने में सहायक हो सकता है। इसलिए अगर आप भी वजन घट रहे हैं और घी खाने की चाहत को रोक के रखे हुए हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप डाइट में घी जरूर शामिल करें।
वेट लॉस जर्नी मे देसी घी खाना चाहिए या नहीं?
- एक्सपर्ट बताती है की देसी घी में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को समर्थन प्रदान करते हैं। यह वसा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और खास करके अधिक वजन वाले व्यक्तियों में शरीर की वसा को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- इसमें ब्यूट्रेट नाम का एक शॉर्ट चैन फैटी एसिड होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है और वसा को जलाने में सहायक होता है। इससे पाचन तंत्र को मजबूत किया जाता है और फैट को तेजी से नष्ट किया जाता है, जिससे वजन प्रबंधन में फायदा पहुंचता है।
यह भी पढ़ें-क्या डायबिटीज में काली उड़द खाना हो सकता है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
- देसी घी में कंजुगेटेड लाईनोलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर की वसा को कम करने और पतली मांसपेशियों की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है। यह विशेष गुण देसी घी को वजन घटाने के लिए एक प्रभावी खाद्य पदार्थ बना सकते हैं।
- हालांकि देसी घी के लाभकारी गुण है लेकिन बावजूद इसके इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट आमतौर पर दिन में 2 से 3 चम्मच घी का सेवन करने की सलाह देती हैं। एक्सपर्ट बताती है कि 1 ग्राम घी में लगभग नया 9 कैलोरी होती है। सही मात्रा में सेवन करने से आप बिना अपने दैनिक कैलोरी जरूर तो को पार किए घी के लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं टाइगर नट्स? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।