Boiled Jeera Water Benefits: खाना खाने के 5 मिनट बाद पानी में उबालकर पिएं यह 1 बीज, पेट में फंसी Gas और Bloating झट से हो जाएगी दूर

सेहतमंद रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। आपने अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतों को हल्के में लेते देखा होगा, लेकिन डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। पेट में हमेशा गैस बनना, स्मैली फार्ट आना, खट्टी डकार आना, सीने में जलन या बदहजमी होना और पेट फूलना इस बात का संकेत है कि आपका पाचन सही नहीं है। कई लोगों के खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, तो कई बार हल्का खाना खाने के बाद भी पेट फूलने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो खान-पान की आदतों में बदलाव करने के अलावा आपको कुछ देसी नुस्खों को भी जमाना चाहिए। खाना खाने के 5 मिनट बाद जीरा पानी पीने से आपको गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों में राहत महसूस हो सकती है। इतना ही नहीं, ये देसी नुस्खा पाचन को मजबूत करता है और बेली फैट कम करने में मदद करता है। चलिए इसके फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
खाना खाने के 5 मिनट बाद जीरा पानी पीने के फायदे
गैस और ब्लोटिंग की छुट्टी
खाना खाने के 5-10 मिनट बाद अगर आप जीरे का पानी पीती हैं, तो इससे पेट फूलने या गैस की दिक्कत नहीं होता है। जीरे में मौजूद गुणों के कारण इससे गैस कम बनती है और पेट हल्का लगता है।
पाचन मजबूत होता है
जीरे में मौजूद एंजाइम्स डाइजेशन को तेज करते हैं। खाना खाने के बाद जीरे का पानी पीने से खाना सही तरीके से पचता है।
एसिडिटी और सीने की जलन से राहत

जीरे का पानी एसिडिटी और सीने की जलन में राहत देता है। इससे खट्टी डकारे नहीं आती है और एसिड रिफ्लक्स भी कम होता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
जीरे का पानी हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है इससे खाना अच्छे से पचता है और एनर्जी लेवल भी बेहतर रहता है।
बेली फैट कम करता है
जीरे का पानी पीने से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और पेट की चर्बी कम होती है।
डिटॉक्स में मदद करता है
यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे कब्ज दूर होती है, पेट साफ रहता है और त्वचा भी हेल्दी दिखती है।
पेट दर्द में राहत
अगर खाने के बाद आपको पेट में हल्का दर्द या ऐंठन महसूस होती है, तो जीरा पानी उसे कम करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह
कैसे तैयार करें जीरा पानी?

- 1 गिलास पानी में 1 टीस्पून जीरा डालें।
- इसे लगभग 10 मिनट तक उबालें।
- हल्का ठंडा होने पर छानकर पी लें।
यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की हो जाएगी छुट्टी, नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाएं
अगर आपके पेट में हमेशा गैस रहती है या पाचन अक्सर खराब रहता है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstokck, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।