Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

लंच में खाएं पालक-दाल और रोटी, मिलेंगे ये फायदे

पालक दाल और रोटी एक कंप्लीट मील है। यह आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है,जो पाचन सुधारता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे लंच में खाने के फायदे
Updated:- 2025-02-13, 17:11 IST
image

लंच या दोपहर का भोजन, दिन भर का सबसे जरूरी मील होता है। जब लोग काम से थक जाते हैं और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं, तो लंच करते हैं। आपका लंच बैलेंस होना चाहिए, जिससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाए। अगर आप भी टेस्टी के साथ न्यूट्रिशन से भरपूर लंच करना चाहते हैं तो दाल-पालक और रोटी एक कंफर्ट और कोजी लंच ऑप्शन है,जो पेट के लिए हल्का होता और आपको जबरदस्त फायदे दे सकता है। हफ्ते में आप एक बार इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पालक-दाल और रोटी खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट गौरी आनंद ने इस बारे में जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं।

पालक-दाल और रोटी खाने के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Gauri Anand | Health Coach | Diet plan (@balancedbitesbygauri)

पालक का सेवन करने से शरीर को आयरन मिलता है,जो खून की कमी दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। वहीं, दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है,जो मसल्स के लिए फायदा है। रोटी में कार्ब्स होता है,जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। इसे आप सलाद के साथ कंप्लीट कर सकते हैं।

इसके अलावा यह संयोजन आपके डाइजेशन को बेहतर करता है। पालक में फाइबर होता है, दाल में फाइबर और प्रोटीन दोनो ही होता है। यह एक लो कैलोरी और हाई फाइबर मील है, इनमें फैट कम होते है और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं।

प्रोटीन, आयरन और फाइबर का संयोजन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह ज्यादा भारी भी नहीं करता है, इस वजह से आप लंबे वक्त तक एक्टिव रह सकते हैं।  यह हेल्दी भोजन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।  यह संयोजन हड्डियों को भी फायदा पहुंचा सकता है।

अगर आप पालक दाल को कम तेल और मसालों में बनाते हैं,तो आप इसका पूरा-पूरा लाभ उठा सकते हैं ।

इसे भी पढ़ें-इस खास ड्रिंक से आलिया भट्ट करती हैं सुबह की शुरुआत

कौन-कौन लोग पालक-दाल और रोटी खा सकते हैं?

palak daal sabzi

  • ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए बच्चे और टीनएजर्स खा सकते हैं।
  • वजन कम करने वाले लोग खा सकते हैं।
  • दिल के मरीज खा सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाएं खा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-इस खास ड्रिंक से आलिया भट्ट करती हैं सुबह की शुरुआत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik\Meta Ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।