बढ़ा हुआ रहता है ब्लड प्रेशर? पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें

आजकल बीपी और शुगर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। युवाओं में भी इसके काफी मामले सामने आ रहे हैं। हाई बीपी और लो बीपी दोनों की खतरनाक होते हैं। हाई बीपी को मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। इसकी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीपी का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। शुरुआत में कई बार हाई बीपी के कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऐसे में इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। स्वस्थ वयस्कों में बीपी का लेवल 120/80 mmHg होना चाहिए। वहीं, अगर किसी व्यक्ति का बीपी 150/90 mmHg से ज्यादा है, तो इसे हाई बीपी माना जाता है। बीपी बढ़ने पर सिरदर्द, दिल की धड़कन तेज होना, चक्कर आना और बेहोशी समेत कई लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ रहता है, तो पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीने से बीपी कंट्रोल हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है एक्सपर्ट की बताई यह ड्रिंक

- धनिये के पत्तों में विटामिन-के होता है। यह ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- धनिये के पत्तों में पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और अन्य कई जरूरी न्यूट्रिएंस होते हैं, जो बीपी कंट्रोल करते हैं।
- ये ड्यूरेटिक की तरह काम करते हैं और शरीर से ज्यादा सोडियम बाहर निकालते हैं, जिससे बीपी कम होता है।
- अदरक ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और बीपी को कम करने में मदद करता है।
- अदरक में एलीसीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं और बीपी को कंट्रोल करते हैं।
- चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है। यह बल्ड वेसल्स को रिलैक्स करता है। ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं, तो इससे बीपी कम होता है।
- इस जूस के रोजाना सेवन से बीपी कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
- हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है और ब्लड फ्लो को सही बनाए रखती है।
- दालचीनी, ब्लड वेसेल्स को फैलाती है और आराम देती है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है।
यह भी पढ़ें- बीपी हमेशा रहता है हाई? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें कंट्रोल
बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है यह जूस

सामग्री
- चुकंदर- 1
- अदरक- आधा इंच
- हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
- दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
- धनिया पत्ते- मुट्ठी भर
- पानी- 200 मि.ली.
विधि
- चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें।
- अदरक और चुकंदर को बारीक काट लें।
- अब सभी चीजों को पानी में मिलाकर ब्लेंड कर लें।
- अब इसे छान लें।
- इसे दिन में एक बार पिएं।
यह भी पढ़ें- बीपी लो होने पर पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, तुरंत मिलेगी ताकत
हाई बीपी को कंट्रोल करने में यह उपाय आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।