Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

क्या वाकई डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नुकसानदेह होते हैं आम? एक्सपर्ट से समझें

डायबिटीज पेशेंट्स को शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट में कई बदलाव करने की सलाह दी जाती है। कई फल और सब्जियों को खाने के लिए मना किया जाता है। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि डायबिटीज में आम बिल्कुल नहीं खाना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है। क्या वाकई ऐसा है, चलिए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं।  
Updated:- 2026-04-28, 19:42 IST
mango and blood sugar levels

हर साल गर्मियों में फलों का राजा आम बाजार में दस्तक देता है। आम केवल एक फल नहीं है, बल्कि गर्मियों में तो इसे एक इमोशन की तरह देखा जाता है। जब घर में आम आते हैं, तो जहां एक तरफ सब आम का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ डायबिटीज पेशेंट्स को इसे पूरी तरह अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। इसकी मिठास की वजह से इसे डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नुकसानदेह माना जाता है और कहते हैं कि इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है, क्या वाकई डायबिटीज पेशेंट्स आम बिल्कुल नहीं खा सकते हैं या इसे कम मात्रा में खाया जा सकता है, चलिए इन सवालों के जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Vijay Negalur, HOD – Diabetology, KIMS Hospitals, Thane जानकारी दे रहे हैं।

क्या डायबिटीज पेशेंट्स को नहीं खाना चाहिए आम?

mangoes for weight loss
आम नेचुरली शुगर से भरपूर होते है और इसी वजह से इन्हें डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदेह माना जाता है, लेकिन इसे समझने के लिए सबसे पहले आपको ग्लाइसेमिक इंडेक्स को समझना होगा। यह एक न्यूमेरिकल रेटिंग सिस्टम है, जो जो कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को इस आधार पर रैंक करती है कि वे ब्लड शुगर को कितना बढ़ाते हैं। आम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मीडियम कैटेगरी में आते हैं। इसका मतलब है कि कंट्रोल में इन्हें खाने से एकदम शुगर स्पाइक नहीं होगा। असल में नुकसान आम खाने में नहीं है, बल्कि यह समझना जरूरी है कि इसे कितनी मात्रा में खाना सही है?

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, नेचुरली कंट्रोल होगी शुगर

आम को किस तरह और कितनी मात्रा में खाएं?

What is the best time to eat mango

  • आम को अगर डायबिटीज पेशेंट्स बैलेंस डाइट के साथ नेचुरल तरीके से और सही मात्रा में खाएंगे, तो इससे नुकसान नहीं होता है। 100-150 ग्राम खाना ठीक रहेगा। डायबिटीज होने पर इससे ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए।
  • जब आप आम को ज्यादा मात्रा में खाते हैं, इसे मिठाई की तरह खाते हैं या इसका जूस और शेक पीते हैं, तो ये नुकसान दे सकते हैं। इस तरह से आम खाने से आमतौर पर लोग इसे ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, इसमें फाइबर कम हो जाती है और शरीर में शुगर का अब्जॉर्बशन अधिक होता है।
  • आम को काटकर खाना इसका जूस पीने से कहीं बेहतर है, क्योंकि इसमें फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। जब दूध के साथ इसका शेक बनाया जाता है, तो फाइबर कम हो जाता है और शुगर बढ़ने लगता है।
  • आप आम की स्लाइस को किसी प्रोटीन सोर्स जैसे नट्स या योगर्ट के साथ लें। इससे शुगर लेवल बैलेंस रहेगा।
  • आम को शाम या रात में खाने की जगह इसे सुबह या दोपहर में खाएं। इसे हैवी मील्स के तुरंत बाद न लें।

 

यह भी पढ़ें- मेथी दाने के पानी में छुपा है महिलाओं की 3 समस्याओं का हल, रोजाना पिएंगी तो दिखेगा असर

 

एक्सपर्ट का कहना है कि डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए डॉक्टर की बताई दवाइयों के साथ सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।