Weight Loss: 3 हफ्तों में कम हो सकता है 5 किलो वजन, नाश्ते में खाएं यह हेल्दी सलाद

वजन कम करने के लिए कई बार हम आसान हैक्स तलाशते रहते हैं। महंगी डाइट से लेकर हैवी वर्कआउट तक सब ट्राई करने के बाद भी कई बार वजन कम नहीं होता है। कई लोग वेट लॉस के लिए खाना-पीना तक छोड़ देते हैं और जल्दी से जल्दी वजन कम करना चाहते हैं। असल में कई बार हम वजन कम करने के लिए इतनी जल्दबाजी करते हैं कि यह समझ नहीं पाते कि यह एक दिन या एक हफ्ते का प्रोसेस नहीं है। वजन कम करने के लिए, आपको लंबे समय तक सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना होगा। वजन कम करने का सही तरीका खाना-पीना छोड़ना नहीं, बल्कि हेल्दी खाना, पोर्शन कंट्रोल और मील टाइमिंग पर ध्यान देना है। यहां हम आपको एक हेल्दी सलाद के बारे में बता रहे हैं, जिसे अगर आप नाश्ते में शामिल करेंगी, तो वजन आसानी से कम होगा और पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलें भी हल हो सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वेट लॉस में मदद करेगा डाइटिशियन का बताया यह हेल्दी सलाद

- सेब में फाइबर अधिक होता है और कैलोरी बहुत कम होती है। इसे खान से मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है। अगर आप नाश्ते में सेब खाएंगे, तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा, अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होंगी और वजन कंट्रोल होगा।
- सेब में क्वेरसेटिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करता है।
- नाश्ते में इस हेल्दी सलाद को खाने से कैलोरी का इनटेक कम होता है और आप आसानी से वजन कम कर पाती हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल भी एकदम स्पाइक नहीं होता है।
- अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वजन कम करना आसान बनाते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल पाते हैं।
- चुकंदर में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इससे लिवर हेल्थ में सुधार होता है, वजन आसानी से कम होता है और भूख भी कंट्रोल होती है। यह खून की कमी को भी दूर करता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप लगभर एक महीने तक नाश्ते में इस सलाद को खाएंगी, तो इससे वजन कम होगा, बेली फैट कम होगा, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर होगा और पीरियड्स भी रेगुलर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करने के लिए नाश्ते में खाएं यह सलाद
View this post on Instagram
सामग्री
- सेब- आधा
- अंगूर- मुट्ठी भर
- चुकंदर- आधा (घिसा हुआ)
- धनिया के पत्ते- मुट्ठी भर
- दही- आधी कटोरी
- शहद- 1 टीस्पून
- नमक, चाट मसाला और मिक्स्ड हर्ब्स- स्वादानुसार
विधि
- एक कटोरे में सेब और अंगूर डालें।
- अब दही में सारी चीचें मिलाकर एक ड्रेसिंग तैयार करें।
- इस ड्रेसिंग को फलों पर डाल दें।
- आपका हेल्दी सलाद तैयार है।
- इसे आपको नाश्ते में लेना है।
यह भी पढ़ें- खाने के बाद पिएं इन 3 चीजों का पानी, तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करने के लिए इस सलाद को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।