herzindagi
image

30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 2 चीजें, मजबूत रहेंगी हड्डियां

30 के बाद महिलाओं को डाइट में किशमिश और दही जरूर शामिल करना चाहिए,इससे बोन हेल्थ को काफी फायदा मिलता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-17, 19:27 IST

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं।  खासकर महिलाओं के शरीर में ज्यादा परिवर्तन होते हैं।  30 की उम्र के बाद महिलाओं को हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत अक्सर सुनने को मिलती है।  हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम भी बढ़ जाता है। वहीं आगे की जिंदगी में मेनोपॉज के दौरान भी हड्डियों की सेहत पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे हर महिला को 30 की उम्र के बाद डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

दही और किशमिश बनाने की विधि

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

 

सामग्री

  • एक कप गर्म दूध
  • दो से चार किशमिश
  • एक चम्मच जोड़न के लिए दही

विधि

  • सबसे पहले एक कप दूध को गर्म कर लें।
  •  जब भी थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे कटोरे में निकाल लें।
  •  अब इसमें दो से चार किशमिश डालें।
  •  अब इसमें एक चम्मच जोड़न के लिए दही डाल दें।
  • दही डालने से दूध में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया होगी।
  •  कटोर को अच्छी तरह से ढक दें और इस कपड़े से कवर कर दें।
  •  इस रात भर ऐसे ही छोड़ दें।
  •  सुबह जब आप इसे देखेंगे तो पाएंगे की दही और किशमिश तैयार हो चुका है।
  •  आप इसे मिड मिल के तौर पर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रोजाना के इन छोटे-छोटे कामों से आपकी रीढ़ को हो सकता है भारी नुकसान 

दही -किशमिश के फायदे

bone health (2)

  • आपको बता दें कि दही और किशमिश जोड़ों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। किशमिश और दही दोनों ही कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।
  • कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और उनके संरचना को बनाए रखने में मदद करता है।
  • इसके अलावा दही फास्फोरस का भी अच्छा स्रोत है। यह हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों की मजबूती और घनत्व को बढ़ाने में सहायक होता है।
  • आप इस डाइट में शामिल करके ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढे़ं-ऑफिस में ज्‍यादा देर बैठने में होती है परेशानी तो हो सकती है हड्डियों की ये बीमारी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।