How to lose belly fat in 7-10 days for woman: थुलथुला पेट और मोटी कमर...उफ्फ...कितना परेशान करती है न! खासकर, महिलाओं के लिए पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमना यानी उनकी पूरी फिगर के खराब होने जैसा है। ऐसे में सबसे पहले सवाल यही उठता है कि आखिर इसे कम कैसे किया जाए। बेली और वेस्ट फैट के कई कारण हो सकते हैं और इसे कम करना भी बहुत चैलेंजिंग होता है। लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुलन नहीं है कि आप इसे कम नहीं कर पाएंगी। सही डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, आप आसानी से पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो मोटापा कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
एवाकाडो
एवाकाडो, आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हेल्दी फैट्स,एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फैट बर्निंग को तेज करते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर यह फल, आपकी कमर और पेट को पतला कर सकता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स है। दो टेबलस्पून चिया सीड्स में लगभग 10 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है। ये ग्लूटन-फ्री होते हैं, इससे पेट भरा हुआ रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। ये सीड्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इनसे कब्ज भी दूर होती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मोटापा कम करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रोकली और अन्य कई पत्तेदार सब्जियां भी पेट और कमर की जिद्दी चर्बी को जलाने में मदद करती हैं। ये सब्जियां कैलोरीज में कम होती हैं और फाइबर से भरपूर होती हैं। इनसे डाइजेशन दुरुस्त होता है, ब्लोटिंग कम होती है, शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और वजन आसानी से कम होता है।
बेरीज
बेरीज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये शुगर में कम होती हैं और डाइजेशन को बूस्ट करती हैं। बेरीज न केवल शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती हैं, बल्कि इनसे मोटापा भी कम होता है।
पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए इन 5 फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों