herzindagi
image

50 की उम्र के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये चीजें, गर्मियों में सेहत रहेगी दुरुस्त और नहीं महसूस होगी कमजोरी

उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर डाइट में अलग-अलग बदलावों की जरूरत होती है। 50 की उम्र के बाद गर्मियों में महिलाओं को कुछ खास चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे सेहत दुरुस्त रहे।
Editorial
Updated:- 2025-04-04, 19:39 IST

बढ़ती उम्र के साथ हमें अपना खास ख्याल रखना चाहिए। उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें बढ़ती उम्र में खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। उम्र के साथ डाइजेशन और शरीर के काम करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि डाइट और लाइफस्टाइल में भी बदलाव किए जाएं। 50 की उम्र के आस-पास महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती है, जिसका असर उनकी हेल्थ पर भी होता है। इसके लक्षणों को कम करने के लिए भी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। अगर आपकी उम्र 50 के आस-पास या इससे अधिक है, तो गर्मियों में कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करने से आपको सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेठे का जूस

Is ash gourd juice good for gastritis
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, डाइजेशन को सुधारने और जोड़ों को मजबूत रखने में यह जूस मदद करता है। यह जूस शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे गैस और कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती है।

बेसिल सीड्स

बेसिल सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये बीज, हार्ट हेल्थ को सुधारने में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनसे पेट की जलन और सूजन कम होती है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

गोंद कतीरा

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में गोंद कतीरा काफी मदद करता है। यह हड्डियों को ताकत देते हैं और जोड़ों के दर्द को दूर करता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है, इंफ्लेमेशन कम होता है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में भी तेजी से कम होगा वजन, बस एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को करें फॉलो

नट्स और सीड्स

h
50 की उम्र के बाद, नट्स और सीड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। खासकर, अखरोट और बादाम खाने से आपको फायदा होगा। ये हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये नट्स, ब्रेन फंक्शन और बोन हेल्थ को मजबूती देने का काम करते हैं।

छाछ

छाछ यूं तो सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन, अगर आपकी उम्र 50 से अधिक है, तो गर्मियों में इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।

 

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में भूलने लगी हैं चीजें? इन सुपर फूड्स को करें डाइट में शामिल, दिमाग होगा मजबूत

 

 

महिलाएं 50 की उम्र के बाद इन चीजों को अपनी समर डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।