महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए इन 4 चीजों को बनाएं अपनी सच्ची सहेली, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

अगर आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी है या बीमारियां आपको जल्दी घेर लेती हैं, तो इन 4 चीजों को अपनी सच्ची सहेली बनाएं। इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर में ताकत बनी रहती है, हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं और बीमारियां दूर रहती हैं।    
image

क्या आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है?

क्या शरीर में हार्मोन्स ऊपर-नीचे रहते हैं, जिसका असर आपके रूटीन पर होता है?

क्या आपके शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी है?

ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। खासकर महिलाएं उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर कई शारीरिक और हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं और इसका असर उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर होता है। इसलिए, महिलाओं की अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। हेल्दी और न्यूट्रिशन्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से शरीर में ताकत बनी रहती है, हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं और बीमारियां दूर रहती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हर महिला को डाइट में शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

बादाम

almonds for heart health

बादाम विटामिन-ई, फाइबर, हेल्दी फैट्स और कई विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर होता है। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से हार्ट और ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है। यह शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, डाइजेशन में सुधार होता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसलिए, महिलाओं को इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

हल्दी

haldi in pcodहल्दी, महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह लिवर को डिटॉक्स करती है, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करती है और इम्यूनिटी को मजबूत करती है। इससे हड्डियां मजबूत होती है, डाइजेशन में सुधार होता है और स्किन हेल्थ भी दुरुस्त होती है। अगर आपको बार-बार एक्ने हो रहे हैं, तो हल्दी का पानी पीने से फायदा हो सकता है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है। आप हल्दी पानी या हल्दी वाला दूध पी सकती हैं।

फ्लैक्स सीड्स

फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज महिलाओं के लिए सुपरफूड हैं। इससे हार्मोनल असंतुलन दूर होता है, स्किन और हेयर हेल्थ में सुधार होता है और फर्टिलिटी मजबूत होती है। ये बीज, हार्ट और डाइजेशन के लिए भी फायदेमद होते हैं। फ्लैक्स सीड्स, मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- 50 की उम्र के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये चीजें, गर्मियों में सेहत रहेगी दुरुस्त और नहीं महसूस होगी कमजोरी

पालक

palak for brain health

पालक गुणों से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन-के समेत कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। महिलाओं में खून की कमी काफी आम है। ऐसे में पालक का सेवन फायदेमंद रहेगा। यह शरीर में हार्मोन्स को भी मैनेज करती है। यह तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने मदद करती है।


यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार


महिलाएं इन सुपरफूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें, बीमारियों से बचाव होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP