फैटी लिवर को नेचुरली मैनेज करने के लिए करें ये 3 काम

फैटी लिवर के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एक वक्त तक ऐसा माना जाता था कि लिवर से जुड़ी दिक्कतें सिर्फ अल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों को ही होती हैं। लेकिन, आज के समय में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज काफी आम हो गई है। लिवर कोशिकाओं में जमे हुए फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से, लिवर फैटी होने लगता है। फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण, अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है। अगर आप शुरुआत में ही इसके लक्षणों को समझ लें और डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें, तो इसके लक्षणों को रिवर्स करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो फैट लिवर को नेचुरली मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। अगर आपका लिवर फैटी नहीं है, तो भी इन्हें डाइट में शामिल करने से, आप फैटी लिवर से बच सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन शीनम जानकारी दे रही हैं।
खाली पेट लहुसन खाएं

- सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली खाएं और पानी पिएं। इसके साथ ही, कुकिंग में भी लहसुन का इस्तेमाल करें।
- लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम होता है। लहसुन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। खाली पेट, लहसुन का सेवन करने से, फैटी लिवर की दिक्कत कम होती है और इससे लिवर एंजाइम्स एक्टिव होते हैं।
- एलिसिन, लिवर में फैट जमा होने से बचाता है और लिवर डैमेज के खतरे को कम करता है।
- लहसुन, डाइजेशन को दुरुस्त करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है।
डाइट में शामिल करें चुकंदर
- चुकंदर, गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करती है। फैटी लिवर में भी चुकंदर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
- आप चुकंदर को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसे पीसकर, इसे रोटी के आटे में मिलाएं, इसका जूस पिएं या सलाद के तौर पर इसे डाइट का हिस्सा बनाएं।
- चुकंदर में पाया जाने वाला बीटाइन भी लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस
हल्दी और काली मिर्च का पानी पिएं

- हल्दी और काली मिर्च का पानी, लिवर को डिटॉक्स करने और इंफ्लेमेशन को कम करने में फायदेमंद है।
- हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और इसमें मौजूद कर्क्युमिन, फैटी लिवर को कम करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ाता है।
- काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन, शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है यह हेल्दी टिक्की
फैटी लिवर के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए ये 3 काम आज से ही शुरू करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।