थायराइड महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। लाइफस्टाइल से जुड़ी यह कंडीशन आजकल लोगों में तेजी से देखने को मिल रही है। थायराइड ग्लैंड के ओवर या अंडर एक्टिव होने पर यह दिक्कत होती है। जब थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन सही लेवल से ज्यादा या कम रिलीज होता है, तो आप हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड हो जाता है। यही थायराइड के दो प्रकार हैं। थायराइड एक मेटाबॉलिक ग्लैंड है। इसलिए, थायराइड फंक्शन में सुधार होने पर वजन, मूड और एनर्जी पर असर होता है। थायराइड ग्लैंड की हेल्थ को मैनेज करने में डाइट का अहम रोल है। इसका असर महिलाओं के पूरे शरीर और बॉडी फंक्शन्स पर होता है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से इससे बचा जा सकता है और इसे कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
सुबह नाश्ते में 1 कटोरे पपीते को 1 टीस्पून कद्दू के बीज और 1 टीस्पून कद्दू के बीज के साथ खाएं। थायराइड में पपीता खाना बेहद फायदेमंद है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह फल, थायराइड फंक्शन को मैनेज कर सकता है। इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। सूरजमुखी के बीजों में, विटामिन-ए, जिंक और सेलेनियम होता है। यह थायराइड ग्लैंड को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करता है। कद्दू के बीज, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। ये थायराइड हार्मोन को मैनेज करते हैं।
नारियल पानी को बेसिल सीड्स के साथ लें। ये शरीर में ओमेगा-3 की मात्रा बढ़ाता है और इससे इंफ्लेमेशन कम होता है। नारियल पानी में मैग्नीशियम होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और थायराइड फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
थायराइड को कंट्रोल करने में धनिये के बीजों का पानी मदद कर सकता है। यह नेचुरली थायराइड हार्मोन को रेगुलेट करता है। धनिये के बीजों में मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मेटाबॉलिज्म को सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने और थायराइड फंक्शन को मैनेज करने में मदद करते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
थायराइड से बचने में ये मील्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।