Pride Month 2023: दुनिया भर में मनाए गए ये हैं 10 सबसे बड़े LGBTQ प्राइड सेलिब्रेशन्स

जून को प्राइड मंथ के नाम से भी जाना जाता है। आज इस मंथ का पहला दिन है तो चलिए आपको बताएं दुनिया भर में होने वाले कुछ सबसे बड़े LGBTQ+ सेलिब्रेशन के बारे में। 

worlds  biggest lgbtq pride celebration

गर्मजोशी से प्रेम को सेलिब्रेट करने वाला मंथ प्राइड मंथ कहलाया जाता है। हर साल इस दिन अलग-अलग देशों में बड़े सेलिब्रेशन्स होते हैं, जिसमें LGBTQ+ कम्युनिटी के लोग और सपोर्टर हिस्सा लेते हैं। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो प्राइड मंथ 1969 में स्टोनवेल दंगों के बाद शुरू हुआ था। 28 जून 1970 में स्टोनवेल दंगों की पहली बरसी पर, स्टोनवेल से पहली प्राइड परेड शुरू हुई। इस तरह न्यूयॉर्क में समलैंगिक कार्यकर्ताओं ने शहर के पहले प्राइड वीक का आयोजन किया था।

न्यूयॉर्क से शुरू हुआ यह सफर आज दुनिया भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया भर में हुए ऐसे ही कुछ सबसे बड़े प्राइड सेलिब्रेशन के बारे में बताएंगे।

1. न्यूयॉर्क शहर

LGBTQAI+ समुदाय की बात जब भी आती है, न्यूयॉर्क शहर का नाम उसमें सबसे ऊपर रहता है। इसका कारण यह है कि इस क्रांति की शुरुआत इसी शहर से हुई थी। साल 1969 में यहां स्थित प्रसिद्ध स्टोनवेल इन में प्रोटेस्ट छिड़ा था और तब से न्यूयॉर्क शहर प्राइड मार्च का फेवरेट स्पॉट रहा है। इतना ही नहीं, साल 2019 में, यह मैनहट्टन वर्ल्ड प्राइड की मेजबानी करने वाला पहला शहर भी बना था। न्यूयॉर्क शहर की प्राइड परेद को दुनिया के सबसे बड़े फेस्टिवल में गिना जाता है। हर साल इसे अलग थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल इसकी थीम 'स्ट्रेंथ इन सॉलिडेटरी' है। जून का पूरा महीना तमाम कार्यक्रम के नाम होता है।

pride monthe celebrations

2. बर्लिन

बर्लिन प्राइड फेस्टिवल को क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे सेलिब्रेशन के नाम से भी जाना जाता है। इस फेस्टिवल को जून में जुलाई में सेलिब्रेट किया जाता है। जून में इस फेस्टिवल को न मनाने का कारण यह है कि साल 1990 में सैन डिएगो में भारी बारिश के कारण फेस्टिवल कैंसिल किया गया था। इसके बाद लोगों ने इसे जुलाई में सेलिब्रेट किया और तब से इसे जुलाई में मनाया जा रहा है। महीने भर चलने वाला यह जर्मनी के सबसे बड़े गे और लेस्बियन इवेंट में से एक है।

3.मेक्सिको सिटी

एक सप्ताह भर की पार्टी, मौज-मस्ती और खाना-पीना, यह है मेक्सिको सिटी की गे प्राइड परेड। पहले यह एक छोटी-सी गली में होने वाली पार्टी हुआ करती थी, लेकिन आज यह एक हफ्ते भर का सेलिब्रेशन बन चुका है। इस परेड में 50 से ज्यादा एक्टिविटीज होती हैं और परेड जून के आखिरी शनिवार को निकलती है। यहां पर मौजूद गे क्लब्स भी कई पार्टी होस्ट करते हैं और रात भर जश्न चलता रहता है।

इसे भी पढ़ें: ये देश LGBTQ+ समुदाय के लोगों का खुलकर करते हैं स्वागत

4. सिडनी

क्या आपने मार्डी ग्रास का नाम सुना है? अगर हां तो आपको बताएं कि यह सिडनी में होने वाले एक सबसे बड़े प्राइड इवेंट का नाम है। यह सेलिब्रेशन यहां एक-दो दिन ता नहीं, बल्कि पूरे महीने चलता है। इस इवेंट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। इतना ही नहीं कई नामी स्टार्स भी इसका हिस्सा बन चुके हैं। सिडनी गे और लेस्बिन मार्डी ग्रास दुनिया भर में होने वाले सबसे बड़े और खास फेस्टिवल में से एक है।

pride month celebration in around the world

5. सैन फ्रैंसिस्को

यह समय वह है जब सैन फ्रैंसिस्को में आपको कई लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहने मस्ती और जश्न के माहौल में डूबे मिलेंगे। यहां प्राइड परेड महीने के लास्ट वीक में शुरू होती है। यह दो दिन चलने वाला एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें सिर्फ नाच-गाना ही नहीं होता, बल्कि बड़े स्पीकर्स आकर अपने विचार भी व्यक्त करते हैं। मार्केट स्ट्रीट से शुरू होने वाली इस परेड में हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं।(LGBTQ+ फ्लैग के रंगों का महत्व)।

6. ताइपे

ताइवान का यह शहर LGBTQAI+ लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसे एशिया के सबसे बड़े इवेंट्स में गिना जाता है और हर साल यहां हजारों लोगों की भीड़ फेस्टिवल मनाने के लिए जुटती है। इस 4 दिन के इवेंट में लाइव शोज और अन्य कई कार्यक्रम होते हैं। इस साल यहां होने वाली परेड के 21 साल पूरे होंगे।

7. साओ पाउलो

माना जाता है कि 1997 में शुरू हुई इस में परेड में तब केवल 2000 लोग ही शामिल हुए थे। मगर आज यह शहर के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। 5 दिन चलने वाले इस इवेंट में सिर्फ पार्टी ही नहीं होती, बल्कि यह एक पॉलिटिकल इवेंट भी होता है, जिसमें हर साल अलग थीम और स्लोगन्स बोले जाते हैं। साल 2006 में साउथ अमेरिका की इस सबसे बड़ी प्राइड परेड में 2.5 मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया था, जिसके बाद इसका नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ था। उसके बाद 2009 में 4 मिलियन लोगों के साथ इसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। आज तक हर साल इस परेड में इतने लोग शामिल होते हैं।

ten biggest pride celebrations

8. लंदन

जून शुरू होने से पहले ही दुनिया भर में प्राइड फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी तरह लंदन में भी महीने भर पहले से परेड और पार्टी की तैयारियां होती हैं। हर साल होने वाली प्राइड परेड की एक अलग थीम होती है और इस साल की थीम 'नेवर मार्च अलोन' है। इस परेड में हर जेंडर, एथिनिसिटी, सेक्सुअलिटी और रेस के लोग शामिल होते हैं।(जून में क्यों मनाया जाता है प्राइड मंथ?)

9. लॉस एंजेलिस

वेस्ट हॉलिवुड में होने वाले प्राइड फेस्टिवल और परेड में पूरा महीना शहर में तमाम कार्यक्रम होते हैं। इस साल लॉस एंजेलिस में 53rd एनुअल फेस्टिवल की तैयारियां बड़े जोरो-शोरो से की गई है। साल 1970 में यह पहली परमिटेड गे प्राइड थी, इसलिए भी यह फेस्टिवल यहां इतना पॉपुलर है। हर साल यहां बड़े स्टार्स आते हैं और इस बार भी मारिया कारे, मेगन थी स्टेलियन, रुपॉल ड्रैग रेस, फ्लेचर और किंग प्रिंसेस जैसे आइकॉनिक एंटरटेनर्स द्वारा परफॉर्मेंस की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:LGBTQ फ्रेंडली हैं भारत की ये शानदार जगहें, प्राइड मंथ में जरूर घूमने जाएं

10.मैड्रिड

समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला स्पेन दुनिया का तीसरा देश था, इसलिए आप मान सकते हैं कि यूरोपीय देश की राजधानी के लिए प्राइड कितनी बड़ी बात है। स्पैनिश में इस प्राइड कोOrgullo Gay de Madrid या MADO कहा जाता है। पूरे हफ्ते चलने वाले इस फेस्टिवल में कई लाइव परफॉर्मेंस होती हैं। मैड्रिड का वार्षिक प्राइड फेस्टिवल यूरोप में सबसे बड़े सेलिब्रेशन में से एक है। इसे हर साल 28 जून से सेलिब्रेट किया जाता है।

कैसा लगा आपको इन सबसे बड़े सेलिब्रेशन्स के बारे में जानकर? इन देशों में कम्युनिटी से संबंध रखने वाले और उनके सपोर्टर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP