LGBTQ फ्रेंडली हैं भारत की ये शानदार जगहें, प्राइड मंथ में जरूर घूमने जाएं

LGBTQ Friendly Places: अगर आप भी प्राइड मंथ में LGBTQ फ्रेंडली जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो भारत की शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

 

lgbtq friendly places in india

LGBTQ Friendly Places In India In Hindi: एक सामान्य सैलानी की तरह LGBTQ यात्री देश की कई जगहों पर यात्रा करने में सहज नहीं होते हैं। हर तरफ से आने वाली अनकही बातें, अलग निगाह से देखना और हमेशा घूरने वाली आंखों से देखने की वजह से LGBTQ यात्री देश के कई हिस्सों को अच्छे से एक्सप्लोर भी नहीं पाते हैं।

साल का जून महीना एक ऐसा महीना है जिसे प्राइड मंथ के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा महीना होता है जब LGBTQ कम्युनिटी के लोगों के लिए विश्व भर में अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं, और उनके साथ अपनों जैसा व्यवहार करने को बोला जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां LGBTQ कम्युनिटी पर्यटक हाथों में हाथ डालते हुए घूमते हैं। इन जगहों पर आप भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर घूम सकते हैं।

गोवा (Goa)

lgbtq friendly places in india in goa

गोवा देश का एक ऐसा राज्य है जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। गोवा की नाइट लाइफ पूरी दुनिया में काफी फेमस है। यहां मौजूद समुद्र तट के किनारे हर महीने हजारों सैलानी घूमने पहुंचते हैं।(गोवा में घूमने की जगहें)

गोवा की नाईट लाइफ और समुद्र तट का लुत्फ उठाने के लिए सिर्फ स्ट्रेट पर्यटक ही नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में LGBTQ(Lesbian, Gay, Bisexual, And Transgender) पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां वो बिना किसी रोक-टोक के हाथों में हाथ डाले घूमते हैं। यहां आप भी आसानी से उनके साथ घुल मिलकर घूम सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:ये हैं LGBTQ इन्फ्लुएंसर्स जो अपने कंटेंट के जरिए कर रहे हैं सोशल मीडिया पर राज

दिल्ली (Delhi)

lgbtq friendly places in india in delhi

देश की राजधानी यानी दिल्ली में एक से एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। यहां विश्व के हर कोने से स्ट्रेट यात्री से लेकर लोग LGBTQ पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

LGBTQ पर्यटक के लिए दिल्ली एक ऐसी जगह है वो खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। यह एक ऐसी भी जहां है जहां प्राइड मंथ को बड़े से गर्मजोशी के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा दिल्ली राजनितिक केंद्र होने के चलते LGBTQ पर्यटक अपनी मांगों को लेकर आते रहते हैं।(दिल्ली के आसपास घूमने की जगहें)

बेंगलुरु (Bengaluru)

lgbtq friendly places in india in south

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु साल 2008 से प्राइड मंथ का मेजबान रहा है। यहां हर साल बड़े ही गर्मजोशी के साथ प्राइड मंथ सेलिब्रेट किया जाता है।

बेंगलुरु में 'बेंगलुरु क्विर फिल्म फेस्टिवल और मल्टी-आर्ट्स जेंडर बेंडर फेस्टिवल' का भी आयोजन होता है। यह ऐसा शहर है जहां की नाइट लाइफ का मजा उठाने के लिए LGBTQ पर्यटक पहुंचते रहते हैं। यहां LGBTQ पर्यटक निडर होकर घूमते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:दुनिया भर में मनाए गए ये हैं 10 सबसे बड़े LGBTQ प्राइड सेलिब्रेशन्स

मुंबई (Mumbai)

lgbtq friendly places in india in mumbai

दुनिया भर में माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई भी LGBTQ फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह एक ऐसा भी शहर है जहां स्ट्रेट यात्री के साथ LGBTQ पर्यटक भी घूमते हुए नजर आ जाते हैं।

मुंबई इसलिए भी LGBTQ फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स में से एक है, क्योंकि यहां हर दिन LGBTQ सम्बंधित कार्यक्रम होते रहते हैं। यह एक ऐसा भी शहर है जहां LGBTQ सम्बंधित फिल्मों का निर्माण होते रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP