Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

एशिया की सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग साइट का करें दौरा, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

आपको यह जानकर हैरानी होगी की यह जगह भारत में ही स्थित है। एक बार आपको यहां ट्रैवल का प्लान जरूर बनाना चाहिए।
Updated:- 2023-11-27, 09:00 IST
world second highest paragliding site in himachal pradesh

पहाड़ो की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश खूबसूरती के मामले में विदेश को भी कड़ी टक्कर देता है। यहां की सरकार द्वारा पर्यटकों को रिझाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए यह जगह केवल अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपने कुछ खास संसाधनों के लिए भी जानी जाती है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी की  हिमाचल प्रदेश में दूसरा सबसे ऊंचा पैराग्लाइडिंग स्पॉट बीर बिलिंग है। पहले नंबर पर दुनिया का सबसे ऊंचा पैराग्लाइडिंग स्पॉट स्विट्जरलैंड में जुंगफ्राउ है। 

 बीर बिलिंग दुनिया और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग साइट है।  वैसे तो हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग की सुविधा है, लेकिन इसमें बिलिंग की जगह कोई नहीं ले सकता।

कहां स्थित है बीर बिलिंग?

second highest paragliding site in himachal pradesh bir billing

बीर बिलिंग एक इको-पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रियता बटोर रहा है। बीर बिलिंग मनाली से 175 किमी की दूरी पर कांगड़ा जिले में स्थित है। यहां आप धर्मशाला और मैकलियोड गंज से बीर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

वैसे तो ज्यादातर लोग मैक्लोड़गंज (McLeod Ganj) के शांतिपूर्ण माहौल में रात बिताने के लिए यहां जाते हैं। (मसूरी में एडवेंचर एक्टिविटीज करें)

यह साहसिक खेल हमेशा से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। यहां आपको बीर में ठहरने के लिए कई होटल और हॉस्टल सस्ते में मिल जाएंगे। लेकिन बहुत कम लोग यहां कि  पैराग्लाइडिंग साइट के बारे में जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मैक्लॉडगंज में इन एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठाना न भूलें

 

इस जगह की खासियत 

world second highest paragliding site in  bir billing

यह जगह 4,350 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां ज्यादा ठंड नहीं होती।  साथ ही, यहां प्राकृतिक आपदाओं का डर भी कम रहता है। बीर बिलिंग की यात्रा के लिए सितंबर से नवंबर सबसे अच्छा समय है।

यहां धर्मशाला, मैक्लोडगंज, पालमपुर जैसी जगहों पर पर्यटक आना काफी पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा

बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का प्राइस

  • यहां पैराग्लाइडिंग की कीमत उड़ान समय के आधार पर अलग-अलग होती है। 
  • 15-30 मिनट की उड़ान के लिए प्रति व्यक्ति 2,500 रुपये से 3,500 रुपये है। 
  • 1-2 घंटे की उड़ान के लिए प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये से 10,000 रुपये। (फेमस एयर एक्टिविटी)

बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लिए उम्र

पैराग्लाइडिंग के लिए आयु सीमा हर ऑपरेटर के लिए अलग-अलग होती है, लेकिन आम तौर पर न्यूनतम आयु सीमा लगभग 14-16 वर्ष होती है।

अगर माता-पिता या अभिभावक की सहमति और उपस्थिति है, तो वह छोटे बच्चों को उड़ान भरने की अनुमति दे सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।