Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

झील के बीच तैरता है यह अनोखा डाकघर, तस्वीरें देख घूमने का मन कर जाएगा

आजकल महिलाएं सिर्फ घूमना ही नहीं, बल्कि ऐसी जगहों पर जाना पसंद कर रही हैं, उन्हें शांति तो मिले ही साथ ही नई-नई चीजें भी एक्सप्लोर करने को मिले। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको सुकून मिलेगा।
Updated:- 2026-07-14, 09:48 IST
image

चारों तरफ हरियाली और पहाड़ अक्सर लोगों को बहुत पसंद आते हैं। अधिकतर महिलाएं छुट्टियों में या भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर पहाड़ों का दीदार करने जरूर जाती हैं, ऐसे में अब आप एक ऐसी जगह एक्सप्लोर कर सकती हैं, जहां जाने के बाद आपको वापस आने का मन नहीं करेगा। आइए जानते हैं इस खास जगह के बारे में।

कश्मीर की डल झील में बना अनोखा डाकघर

पोस्ट ऑफिस के बारे में तो हम सभी जानते हैं। हमारे घर के आसपास एक न एक पोस्ट ऑफिस जरूर मिल जाता है। आज हम एक ऐसे अनोखे पोस्ट ऑफिस के बारे में बात करेंगे, जो कोई साधारण नहीं, बल्कि जिसकी खूबसूरती देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। जी हां, एक ऐसा डाकघर जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं कश्मीर की डल झील में बने फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस की।  

Untitled design - 2026-07-13T123358.803

यहां जाने का सबसे बेस्ट समय

अगर आप भी कुछ अनोखा और नया एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ कश्मीर की डल झील आ सकती हैं। इस जगह पर आने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच का होता है। 

यह भी पढ़ें- केरल में हाउसबोट पर गर्लफ्रेंड के साथ बिताना चाहते हैं रात? यहां जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

डाकघर के अलावा इन चीजों का लें मजा

यहां आप न सिर्फ तैरता हुआ डाकघर, बल्कि शिकारा राइड, हाउसबोट, फ्लोटिंग मार्केट जैसी कई चीजों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आपको यहां का एक से एक खूबसूरत नजारा देखना है, तो आप या तो सुबह जल्दी जाएं या फिर शाम के समय जाएं। इस समय यहां और अधिक खूबसूरती होती है। 

tulsi (15)

ऐसे पहुंचें झील तक

अगर आप भी इस झील तक पहुंचना चाहती हैं और इस तैरते हुए पोस्ट ऑफिस को देखने का मन बना रही हैं, तो सबसे पहले घर के नजदीकी रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से श्रीनगर पहुंचें। श्रीनगर से यह झील केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीनगर से पर्सनल कैब या शेयरिंग ऑटो रिक्शा मिल जाएगा, जो इस झील तक आसानी से पहुंचा देगा। आप यहां आकर न सिर्फ झील, बल्कि शालीमार बाग, हजरतबल दरगाह, ट्यूलिप गार्डन जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- दुनिया के इन फ्लोटिंग ब्रिज पर ड्राइविंग करने का होता है अपना ही मजा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।