Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

जानें दुनिया की फ्लोटिंग मार्केट्स के बारे में

झील देखने में बेहद खूबसूरती लगती है, लेकिन सोचिए लोग अगर नाव में बैठकर सामान बेचे तो कैसा लगेगा। इसे फ्लोटिंग मार्केट के नाम से जाना जाता है। केवल भारत में ही दो से ज्यादा फ्लोटिंग मार्केट है। 
Updated:- 2023-03-06, 18:11 IST
image

आपने एक से बढ़कर एक फैंसी बाजार से शॉपिंग की होगी? लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि झील या नदी में आपको सामान बिकता हुआ दिखे तो कैसा लगेगा। शायद आपको यकीन न हो दुनिया में कई फ्लोटिंग मार्केट हैं। एक तो भारत में ही स्थित है। क्या आप जानना चाहते हैं दुनिया की फ्लोटिंग मार्केट्स के बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

सोलोमन द्वीप

यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व, पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में स्थित है। साफ तैरते पानी पर नाव में सामान बेचते लोग, यह नजारा बेहद खूबसूरत है। हालांकि, यह मार्केट इतनी बढ़ी नहीं है लेकिन इस द्वीप की खूबसूरती के कारण यह मार्केट काफी फेमस है। 

थाईलैंड की फ्लोटिंग मार्केट

thailand floating marketथाईलैंड में दमनोई साधुक फ्लोटिंग मार्केट है। यह मार्केट दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है और यह करीब 100 साल पुरानी है। यह मार्केट ग्राहकों से भरी रहती है। यहां आपको नाव में जरूरत का ज्यादा से ज्यादा सामान मिल जाएगा।  इसलिए जब भी आप थाईलैंड जाएं तो इस मार्केट को एक्सप्लोर करना न भूलें। 

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भी बेहद खूबसूरत देश है। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। इंडोनेशिया में फ्लोटिंग बाजार लगता है, जिसे लोक बैनटन फ्लोटिंग मार्केट के नाम से जाना जाता है। यह मार्केट बंजार रीजेंसी में स्थित है, जो बोर्नियो के पास है।

आप सेंट्रल बंजारमासीन से रीवरबोट में बैठकर एक घंटे में यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। कई सालों से बैनटन को शहर के प्रमुख स्थलों के लैंडमार्क के तौर पर देखा जाता है। इस बाजार की खासियत यह है कि बंजार संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। (पटना की फेमस मार्केट)

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं भारत की इन यूनीक मार्केट्स के बारे में

भारत

india floating market

भारत का सबसे खूबसूरत राज्य कश्मीर अपनी हसीन वादियों और अनोखे संस्कृति के लिए जाना जाता है। आप सब्जी लेने के लिए बाजार जाती होंगी, लेकिन अगर आप झील में सब्जियां बिकते हुए दिखे तो आपको कैसा लगेगा? कश्मीर इससे अछूता नहीं है। (भारत के अनोखे त्यौहार)

यहां वेजिटेबल फ्लोटिंग मार्केट है, जहां पर शिकारा में बैठकर सब्जियां बेची जाती हैं। यह मार्केट श्रीनगर में है। यह दुनिया की दूसरी वेजिटेबल फ्लोटिंग मार्केट है। अगर आप इस बाजार को देखना चाहती हैं तो आपको सुबह 7 बजे से 5 बजे के बीच यहां जाना चाहिए। यह बाजार करीब 2 शताब्दी पुराना है। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं चंडीगढ़ के फेमस और सस्ते मार्केट्स, जमकर करें खरीदारी

म्यांमार

म्यांमार में इनलेक फ्लोटिंग मार्केट है। इस मार्केट में हैंडमेड चीजें बेची जाती हैं। नाव में टैक्सटाइल, ऑर्नामेंटल ऑब्जेक्ट, कपड़े और चेरूट का सामान भी मिल जाएगा। यहां आपको सामान्य जरूरत की चीजें भी मिलेंगी, लेकिन यह मार्केट शिफ्ट होती रहती है।


 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।