दुनिया के इन फ्लोटिंग ब्रिज पर ड्राइविंग करने का होता है अपना ही मजा

फ्लोटिंग ब्रिज को व्यक्ति द्वारा बनाए गए सबसे बेहतरीन स्ट्रक्चर में से माना जाता है। पानी के बीच में बने हुए से ब्रिज आपको एक बेहद ही अलग अहसास करवाते हैं। जब आप अपने चारों ओर नजर घुमाते हैं तो आपको बस पानी ही पानी नजर आता है। इन फ्लोटिंग ब्रिज पर चलते हुए आपको बेहद ही सुकून का अहसास होता है।
फ्लोटिंग ब्रिज को वास्तव में एक टेंपरेरी स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया था, ताकि युद्ध के समय या आपातकालीन परिस्थिति में दो अलग-अलग जगहों को आपस में जोड़ा जा सके। लेकिन बाद में, इन्हें परमानेंट रूप दे दिया गया। आज के समय में दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सो में फ्लोटिंग ब्रिज मौजूद हैं, जहां से हर दिन हजारों-लाखों लोग गुजरते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फ्लोटिंग ब्रिज के बारे में बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें- ‘भगवान’ के हाथों पर टिका है दुनिया का यह अनोखा ब्रिज

शिज़िगुआन फ्लोटिंग ब्रिज, चीन (Shiziguan Floating Bridge)
शिज़िगुआन फ्लोटिंग ब्रिज को लॉन्ग ब्रिज ऑफ ड्रीम्स भी कहा जाता है। यह वास्तव में चीन के दक्षिण-पश्चिमी हुबेई प्रांत के जुआनएन काउंटी में स्थित है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पोंटून पुलों में से एक के रूप में होती है। जब आप यहां पर हैं तो आप प्रकृति की खूबसूरती को निहार सकते हैं। दरसअल, यह शिज़िगुआन के भीतर हरे-भरे पेड़ों और एक नदी से घिरा हुआ है। यहां पर आपको ऐसा ही महसूस होता है, जैसे कि आप पानी की सतह पर चल रहे हों।
नॉर्डहोर्डलैंड ब्रिज, नॉर्वे (Nordhordland Bridge)
नॉर्वे में स्थित यह ब्रिज क्लाउवेनसेट और फ़्लैटोय नामक दो स्थानों को जोड़ता है। यह पुल लगभग 5,295 फीट लंबा है। यह ब्रिज दो प्रकार के पुलों से बना है-केबल स्टे और पोंटून। पुल का पोंटून हिस्सा विशेष तकनीक का उपयोग करके बनाया गया था। यह एक बहुत ही अनोखा और प्रभावशाली बिं्रज है। अगर आप नॉर्वे जाते हैं तो आपको एक बार यह ब्रिज जरूर देखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज बनेगा एक भव्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन

एवरग्रीन पॉइंट फ्लोटिंग ब्रिज, यूएसए (Evergreen Point Floating Bridge)
एवरग्रीन पॉइंट फ्लोटिंग ब्रिज को एसआर 520 अल्बर्ट डी. रोज़ेलिनी एवरग्रीन पॉइंट फ्लोटिंग ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग ब्रिज है। यह ब्रिज स्टेट रूट 520 को वाशिंगटन झील के पार सिएटल से उसके ईस्टर्न उपनगरों तक ले जाता है। ब्रिज में छह लेन हैं, जिनमें दो रिवर्सिबल एक्सप्रेस लेन और एक साइकिल और पैदल पथ शामिल है। इसमें एक स्मार्ट डिज़ाइन भी है जो ट्रैफ़िक, मौसम और स्ट्रक्चरल कंडीशन पर नजर रखता है और उसके अनुसार एडजस्ट करता है। यह पुल, जिसे 1963 में चार-लेन वाले फ्लोटिंग ब्रिज के रूप में बनाया गया था, 2016 में एक नए ब्रिज से बदल दिया गया था।
विलियम आर. बेनेट ब्रिज, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा (William R. Bennett Bridge)
विलियम आर. बेनेट ब्रिज ओकानागन झील तक फैला है और ब्रिटिश कोलंबिया में केलोना और वेस्टबैंक को जोड़ता है। यह फ्लोटिंग ब्रिज लगभग 1,060 मीटर लंबा है। इस ब्रिज का स्ट्रक्चर आपको एक अलग ही अहसास करवाता है। यहां पर ड्राइविंग करते हुए आपको रोलर कोस्टर की तरह अहसास होगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।