Smart Kitchen Tricks: ठंड में उंगलियां सुन्न होने से पहले कट जाएंगी सारी सब्जियां! आज ही अपनाएं ये 5 आसान विंटर हैक्स

ठंड के मौसम में कोई सब्जियां काटने को न कहे। कई बार तो यह काम करते-करते हाथ सुन्न पड़ जाते हैं। आज का यह लेख आपकी इस परेशानी की समाधान पर आधारित है। जानें कैसे-
Updated:- 2026-11-26, 15:33 IST
What is the easiest way to cut vegetables

What is the easiest way to cut vegetables

Winter Kitchen Hacks: सर्दियों में रसोई का काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। खासकर सुबह के समय जब पानी ठंडा होता है, तब सब्जियां धोना, छीलना और काटना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। कई बार ठंड की वजह से उंगलियां सुन्न होने लगती हैं और चाकू पकड़ने में भी हिम्मात नहीं होती है। अगर आप भी सर्दियों में होने वाली इस परेशानी का समाधान खोज रही हैं, तो आज के इस लेख में हम आपके लिए 5 ऐसे आसान और कारगर हैक्स लेकर आएं हैं, जिसे आजमाकर आप सर्दियों में फटाफट काट लेंगी।

सर्दी में सब्जियां काटने के 5 आसान हैक्स

ठंड में सब्जियों को धोना और काटना मुश्किल भरा काम होता है, लेकिन कुछ स्मार्ट तरीके आजमाकर इस समस्या से बच सकती हैं। ये हैक्स इतने कमाल के हैं, आप फटाफट सारी सब्जियां काट लेंगी। 

How To Cut Quickly Vegetable In Winter

Image Credit-shutterstock

1. गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

सर्दियों के मौसम में रसोई का काम शुरू करते ही सबसे पहली चुनौती ठंडे पानी और ठंडी सब्जियों की होती है। जब हम नल के सीधे ठंडे पानी में सब्जियां धोते हैं, तो कुछ ही सेकेंड में उंगलियां सुन्न होने लगती हैं। ऐसे में चाकू पकड़ना भी मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। धोने के बाद सब्जियों को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।अगर आप रोजाना खाना बनाने से पहले इस छोटी सी आदत को अपना लें, तो ठंड के दिनों में भी सब्जियां धोने और काटने का काम काफी आरामदायक हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- भिंडी काटने का झंझट खत्म, बिना चाकू और बोर्ड के मिनटों में काटें ढेर सारी सब्जी; जानें ये ट्रिक

2. रात में हीटर के पास बैठकर सब्जियां काटकर या छीलकर रखें

ठंड और सुबह की भागदौड़ में रोज-रोज सब्जियां छीलना और काटना मुश्किल लगता है। सुबह-सुबह रसोई में जाकर सब्जियां काटने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। ऐसे में आप रात को हीटर के पास बैठकर प्याज, लहसुन या अदरक छीलना काफी थका देने वाला हो सकता है। ऐसे में आप छुट्टी के दिन या रात के समय थोड़ा वक्त निकालकर सब्जियां पहले से तैयार कर लें।

Vegetable cutting tips

Image Credit-ai

प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, मटर के दाने या सलाद और सब्जी के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजों को छीलकर या काटकर अलग-अलग साफ और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। जब सब्जियां पहले से तैयार होंगी, तो ठंड में बार-बार चाकू चलाने और ठंडी सब्जियों को संभालने की झंझट काफी हद तक कम हो जाएगी। पत्तेदार सब्जियों को धूप निकलने पर काटें और गुनगुने पानी में धोएं।

3. तेज धार वाले चाकू और चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल

सर्दियों में सब्जियां काटते समय चाकू की धार का तेज होना बेहद मायने रखता है। अगर चाकू की धार खत्म हो गई है, तो गाजर, मूली, शकरकंद, कद्दू या चुकंदर जैसी सख्त सब्जियां काटने में ताकत लगानी पड़ती है। ज्यादा प्रेशर डालने पर हाथों और उंगलियों पर जोर पड़ता है। ऐसे में अगर चाकू की धार तेज होगी, तो सब्जियां जल्दी कट जाएंगी। चाकू के साथ-साथ चॉपिंग बोर्ड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए काटते समय चॉपिंग बोर्ड के नीचे कपड़ा बिछाएं, ताकि बोर्ड फिसले नहीं।

how-long-should-a-sharp-knife-last

Image Credit-herzindagi

4. कटिंग से पहले हाथों को गर्म करने से मिलेगी मदद

सब्जियां काटने या छीलने बैठने से ठीक पहले अपने हाथों को तैयार करना कारगर तरीका है। हमारे हाथ जब पहले से ठंडे होते हैं, तो ठंडी सब्जियों के संपर्क में आते ही उंगलियां जल्दी सुन्न होने लगती हैं। इसे रोकने के लिए काम शुरू करने से पहले लगभग एक से दो मिनट तक दोनों हथेलियों को आपस में अच्छी तरह रगड़ें। हाथों को हल्का गर्म रखने से उंगलियों की पकड़ मजबूत रहती है और बारीक कटिंग करते समय भी हाथ जल्दी नहीं थकते।

winter kitchen hacks

Image Credit-herzindagi

5. छोटे-छोटे हिस्से में करें काम

कई बार हम सोचते हैं कि एक ही बार में सारी सब्जियां काटकर रख दें तो काम जल्दी खत्म हो जाएगा, लेकिन ठंड के मौसम में यह तरीका हाथों के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें। अगर आपकी रसोई में रूम हीटर या ब्लोअर है, तो काम करते समय आसपास हल्की गर्माहट बनाए रखें,। छोटे-छोटे अंतराल में काम करने से न केवल ठंड का असर कम होता है, बल्कि एकाग्रता भी बनी रहती है और काम बिना जल्दबाजी के पूरा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: स्टील ग्लास का वायरल हैक करें ट्राई, मिनटों में एकदम सटीक कटेंगी पत्ता गोभी, भिंडी से लेकर ये सब्जियां

अन्य तरीके, इसके अलावा नए आलू को पानी में लेकर धोने से पहले जूट की बोरी पर रगड़ें। ऐसा करने से छिलके आसानी से निकल जाएंगे। हरी मटर को छिलने के लिए उन्हें 2-3 मिनट पानी में उबालें। ऐसा करने से छिलके मुलायम हो जाएंगे और मिनटों में दानें बाहर निकल आएंगे। ऐसे ही कमाल के हैक्स और ट्रिक्स पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर जरूर करें।

Image Credit-ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।