ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी बनाना है? ज्यादा तेल नहीं, अपनाएं ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स

अगर सब्जी का स्वाद ठीक होने के बावजूद सब्जी का टेक्सचर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी नहीं दिखता, तो हो सकता है कि आप कुछ ऐसी चीजें भूल रही हैं, जो सब्जी के टेक्सचर के लिए जरूरी है।
Updated:- 2026-08-20, 17:06 IST
why restaurant gravies so smoothy texture know reasons and how can you make it

रेस्टोरेंट की सब्जी का टेक्सचर इतना क्रीमी होता है कि इसे देखते ही खाने का मन हो जाता है। सब्जी में आपको मसाले अलग नजर नहीं आते और ऊपर से हल्की-सी चमक भी दिखाई देती है। हालांकि, घर पर जब भी रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाने की कोशिश करते है, ग्रेवी का टेक्सचर उतना चिकना नहीं लगता। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि तेल कम डालने की वजह से शायद यह रेस्टोरेंट जैसी नहीं बनी है, लेकिन इसका कारण केवल तेल नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप समझ पाएंगी कि रेस्टोरेंट की ग्रेवी इतनी क्रीमी क्यों होती है?

1. मलाई का यूज करें

रेस्टोरेंट की सब्जी में तेल ज्यादा डाला जाता है, लेकिन इसमें क्रीमी टेक्सचर सिर्फ तेल की वजह से नहीं होता। इसका एक कारण क्रीम भी हो सकता है। आप क्रीम को सब्जी तैयार होने के बाद आखिर में ऊपर से डाल सकती हैं या फिर जब टमाटर अच्छी तरह पक जाएं, तब थोड़ी-सी क्रीम डालकर उसे कुछ देर पका सकती हैं।

Using malai and butter in curry

  • इसके लिए दूध के ऊपर जमने वाली मलाई को निकालकर एक कटोरी में इकट्ठा कर लें।
  • मलाई को सीधे सब्जी में डालने के बजाय पहले मिक्सी में डालकर 2-3 चम्मच ठंडे दूध के साथ अच्छी तरह पीस लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे और यह क्रीमी हो जाए।
  • जब सब्जी लगभग तैयार हो जाए, तब गैस धीमी कर दें और मलाई को चम्मच की मदद से ऊपर डालें।

2. मक्खन भी बदलता है सब्जी का टेक्सचर

रेस्टोरेंट जैसी ग्रेवी बनाने के लिए आखिर में थोड़ा-सा मक्खन भी डाला जाता है। इससे ग्रेवी का स्वाद बढ़ने के साथ-साथ उसका टेक्सचर भी मुलायम और चमकदार हो जाता है। कई लोग मक्खन को शुरुआत में ही डाल देते हैं, लेकिन अगर आप रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और फिनिश चाहती हैं, तो ग्रेवी तैयार होने के बाद आखिर में मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- गांव का असली स्वाद अब आपके किचन में, बिना ओवन के बनाएं ये 5 लजीज मिठाइयां

How to make restaurant style vegetable curry

  • इसके लिए आपको ग्रेवी पकने का इंतजार करना होगा। इसके पकने के बाद थोड़ा मक्खन डालें।
  • बहुत ज्यादा मक्खन डालने की जरूरत नहीं।
  • थोड़े से मक्खन से ही सब्जी पर हल्की चमक और टेक्सचर नजर आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 3 तरह की स्वादिष्ट चटनियां, जो बढ़ा देती हैं हर खाने का स्वाद

3. भुने हुए टमाटर डालें

अगर आपको भी सब्जी में रेस्टोरेंट जैसा चिकना और क्रीमी टेक्सचर चाहिए, तो टमाटर को पहले हल्का-सा भून लें और फिर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद पिसे हुए टमाटर को अच्छी तरह पकाना भी बहुत जरूरी है। टमाटर जितनी अच्छी तरह पकेंगे, ग्रेवी का टेक्सचर उतना ही स्मूद और स्वादिष्ट बनेगा।

Smooth gravy texture

  • आप टमाटर को उबालकर भी पीस सकती हैं। 
  • पेस्ट को तभी कढ़ाई में डालें, जब प्याज को अच्छे से भून लिया हो।
  • इसके बाद पेस्ट को तब तक पकाएं जब तक टमाटर की कच्ची महक खत्म न हो ।

निष्कर्ष- ध्यान रखें कि हर रेस्टोरेंट की ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए काजू, क्रीम या मक्खन ही जरूरी नहीं होता। चिकनी ग्रेवी का सबसे बड़ा राज बारीक पेस्ट भी होता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
घर की ग्रेवी के मुकाबले रेस्टोरेंट की ग्रेवी में मिठास और खटास का सही संतुलन कैसे होता है?
इसके लिए थोड़ी चीनी, शहद या काजू के पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है।
ग्रेवी में वह खास तंदूरी या धुएं वाला (Smoky) फ्लेवर कैसे लाया जाता है?
जलते हुए कोयले पर घी डालकर बर्तन को ढकने से ऐसा होता है। 
स्टोरेंट की ग्रेवी में इतना बढ़िया लाल कलर कैसे आता है?
कश्मीरी लाल मिर्च डालने की वजह से रंग ऐसा लगता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।