दूध का रंग सफेद ही क्यों होता है?

गाय और भैंस ज्यादातर घास या दूसरी हरी चीजें ही खाती हैं। इसके बावजूद भी दूघ का रंग सफेद क्यों होता है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानती हैं। अगर नहीं तो हम आपको इसके पीछे का असर वजह बताने वाले हैं।
दूध का रंग सफेद क्यों होता है
दूध के सफेद दिखने की कई वजह हैं। इसके बारे में हम आपको एक- एक करके बताने वाले हैं। दूध में एक बहुत अहम प्रोटीन पाया जाता है, जिसे कैसीन कहते हैं। दूध के सफेद दिखने के लिए यही प्रोटीन सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है। दूसरी वजह की बात करें तो वह है इसमें मौजूद फैट। जिस दूध में जितना ज्यादा फैट होगा वो उतना ज्यादा सफेद होगा।
वजह है खास

अब तीसरी वजह भी समझ लेते हैं। दूध में मौजूद कैसीन प्रोटीन और क्रीम के कण प्रकाश की किरणों को परावर्तित कर देते हैं। इसके अलावा कैसीन में कैल्शियम होने के कारण भी इसका रंग सफेद होता है। दूध का रंग कितना सफेद होगा इसके लिए कैसीन के कण जिम्मेदार होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-केवल पीने के लिए ही नहीं बल्कि यहां भी करें दूध का इस्तेमाल
पानी के कारण बदला है रंग
वहीं यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि दूध जितना ज्यादा पतला होता है वह दिखने में उतना ज्यादा सफेद हो जाता है। दूध में जितना ज्यादा पानी मिलता है वह उतना अपना रंग खोते जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध के अंदर कैसीन के कण कम हो जाते हैं। (3 आसान टिप्स आजमाएं दही को खट्टा होने से बचाएं)
इसे जरूर पढ़ें-त्योहारों के अवसर पर खट्टे दूध की मदद से बनाएं ये रेसिपीज
गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है
वहीं बात अगर गाय की करें तो आपने कई बार देखा होगा कि गाय के दूध का रंग पीला होता है। इसकी वजह है गाय के दूध का पतला होना। गाय का दूध काफी हल्का होता है। ऐसे में इसमें फैट और कैसीन दोनों की ही मात्रा कम हो जाती हैं। जिसके कारण यह देखने में पीला हो जाता है।
अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।