Air Fryer Fries Hacks: क्रिस्पी फ्राइज बनाने के लिए फॉलो करें ये 3 हैक्स

एयर फ्रायर में क्रिस्पी फ्राइज बनाने के लिए सही तापमान का खास ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि, कई बार कुकिंग का सही टाइम ध्यान रखने के बाद भी फ्राइज क्रिस्पी नहीं बनते। कभी वे नरम रह जाते हैं, तो कई बार बाहर से तो पक जाते हैं, लेकिन अंदर से सॉफ्ट रहते हैं। आप भी अगर एयर फ्रायर में क्रिस्पी फ्राइज नहीं बना पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एयर फ्रायर में फ्राइज डालने से पहले किन स्टेप को फॉलो करना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
एयर फ्रायर में क्रिस्पी फ्राइज बनाने का सही तरीका
अक्सर महिलाएं एयर फ्रायर में फ्राइज पकाते समय इसे प्रीहीट नहीं करती। इसके लिए आपको पहले एयर फ्रायर की बास्केट में आधा कप फ्राइज डालकर 3 से 5 मिनट के लिए गर्म कर लेना चाहिए। इस स्टेप को फॉलो करने से फ्राइज तुरंत सही तापमान पर पकना शुरू होते हैं।
1- आलू को ठंडे पानी में जरूर भिगोएं
क्रिस्पी फ्राइज काे लिए स्टार्च वाले आलू अच्छे माने जाते हैं। इससे फ्राइज कुरकुरे बनते हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गीले आलू न चुनें, क्योंकि इसकी वजह से फ्राइज सॉफ्ट बन सकते हैं।
- सही तरीका- आलू को फ्राइज की शेप में काटने के बाद इसे ठंडे पानी में भिगो कर छोड़ दें। कटे हुए आलू को 20 से 25 मिनट तक ठंडे पानी में रखना सही रहता है।
2- आलू को बॉयल करें
ठंडे पानी से आलू बाहर निकालने के बाद आपको इसे टॉवल या टिश्यू से अच्छी तरह से सुखाना है। सुखाने के बाद आपको एयर फ्रायर में डालना होता, लेकिन इसके पहले आप इसे हल्का बॉयल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- डिनर में बनाएं किशमिश की सब्जी और चावल, स्वाद चखते ही परिवार करेगा तारीफ
- सही तरीका- पहले आप इसे ठंडे पानी से निकालकर 2 से 3 मिनट के लिए उबाल लें, इसके बाद ठंहा होने दें और फिर कपड़े से साफ करें।
3- एयर फ्रायर में डालने से पहले तेल और कॉर्न फ्लोर मिलाएं
एयर फ्रायर में ज्यादा तेल की जरूरत नहीं होती, इसलिए 2 कटोरी फ्राइज में 2 चम्मच तेल काफी होता है। फ्राइज पर हल्का-सा तेल लगाने के बाद कॉर्न फ्लोर भी मिला लें।
इसे भी पढ़ें-रोटी के अलावा चकला-बेलन के ये स्मार्ट इस्तेमाल, जिनसे आधा हो जाएगा किचन का काम
- सही तरीका- आलू ठंडा करने और कपड़े से साफ करने के बाद ही इसमें तेल और कॉर्न फ्लोर मिलाएं, अगर आप गीले आलू पर तेल लगा देंगी, तो एयर फ्रायर में यह सही तरीके से क्रिस्पी नहीं बनेगा।
क्रिस्पी फ्राइज बनाने के लिए कितना तापमान रखें?
किस्पी फ्राइज को पहले 180°C पर 10-12 मिनट तक पकाना है। इसके बाद आप फ्राइज को 200°C के तापमान पर पकाएं। 200°C पर आपको केवल 5 से 10 मिनट के लिए ही पकाना है। इससे अंदर का हिस्सा अच्छी तरह पकता है और बाहर की परत कुरकुरी बनती है।
ध्यान रखें कि कभी भी एयर फ्रायर में फ्राइज डालते समय नमक न मिलाएं, क्योंकि इससे फ्राइज सॉफ्ट हो जाते हैं, क्योंकि नमक की वजह से नमी आ जाती है। साथ ही, बास्केट को जरूरत से ज्यादा आलू से नहीं भरना है। कोशिश करें कि एक बारे में केवल आधा बास्केट भरकर ही फ्राइज डालें और कुकिंग के दौरान फ्राइज को एक-दो बार पलट लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Magnific
- एयर फ्रायर में फ्राइज नरम बनने का सबसे बड़ा कारण?
- गीले आलू, गलत तापमान और ओवरलोडेड बास्केट जैसी गलतियों की वजह से फ्राइज नरम रह सकते हैं।
- एयर फ्रायर में क्या-क्या चीजें बन सकती हैं?
- पनीर टिक्का, रोस्टेड चिकन, कुरकुरी सब्जियां, चीज गार्लिक ब्रेड और पिज्जा।
- एयर फ्रायर सेहत के लिए अच्छा है या नहीं?
- हां, क्योंकि इसमें कुछ भी बनाने के लिए ज्यादा तेल की जरूरत नहीं होती।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।