Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

जुलाई से विदेश घूमना पर्यटकों के लिए हो सकता है महंगा, जानें क्यों?

अगर आप भी जुलाई में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि जुलाई से विदेश घूमना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्यों?  
Updated:- 2023-06-07, 17:53 IST
why foreign travel more expensive from july

पिछले कुछ समय से विदेश में घूमना भारतीय लोग काफी पसंद करने लगे हैं। जब भी कुछ दिनों का समय मिलता है भारतीय लोग थाईलैंड, लंदन, अमेरिका आदि देशों में घूमने पहुंच जाते हैं। 

कई लोग दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है जब कई लोग परिवार के साथ भी विदेश में घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि जुलाई में बच्चों की छुट्टियां भी होती हैं। 

लेकिन क्या आपको मालूम है कि जुलाई महीने से विदेश में घूमना पर्यटकों को क्यों महंगा पड़ने वाला है? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जुलाई से विदेश घूमना क्यों महंगा पड़ सकता है, तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पड़ना चाहिए। 

क्यों विदेश घूमना होगा महंगा?

foreign travel more expensive

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट 2023 के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स यानी टीसीएस को बढ़ाकर 20 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था।

टीसीएस पहले 5 प्रतिशत था, लेकिन जुलाई 2023 से इसे 20 प्रतिशत कर दिया जाएगा। यह इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन या क्रेडिट कार्ड्स पर भी 20 फीसदी टीसीएस का नियम लागू होगा। (ऑनलाइन हॉलिडे पैकेज बुक के टिप्स)

मान लीजिए अगर आप थाईलैंड, अमेरिका,लंदन आदि देशों में घूमने के लिए 5 लाख रुपये को अमेरिकी डॉलर में बदलना चाहते हैं तो बैंक 5 लाख रुपये पर 20 प्रतिशत टीसीएस कटेगा, जो 1 लाख रुपये होगा। हालांकि, आयकर रिटर्न के माध्यम से इस अमाउंट को प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: धरती का वो समुद्री इलाका जहां दफन हैं हजारों डायनासोर की रहस्यमयी कहानियां

क्या सैलानियों पर असर पड़ेगा?

foreign travel more expensive from july

यह कहा जा रहा है कि इस नए नियम के बाद विदेश घूमने वालों की संख्या थोड़ी बहुत कम होती है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि अगर आपका पैसा टैक्स के रूप में काटता है तो कुछ समय बाद आयकर रिटर्न फाइल करके अपना पैसा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में विदेश घूमने का सपना भी पूरा हो जाएगा और पूरा पैसा भी मिल जाएगा। (थाईलैंड समर वेकेशन में जरूर करें ये चीजें)

 

इसे भी पढ़ें: LGBTQ फ्रेंडली हैं भारत की ये शानदार जगहें, प्राइड मंथ में जरूर घूमने जाएं

टूर पैकेज पर पड़ सकता है असर 

why foreign travel more expensive from july

विदेश घूमने की बात होती है तो कई लोग सस्ता टूर पैकेज खोजते हैं। कुछ टूर पैकेज को कंपेयर करने के बाद ही लोग टूर पैकेज बुक करते हैं। ऐसे में अगर आप 1 लाख का टूर पैकेज बुक कर रहे हैं तो 20 प्रतिशत टीसीएस कटेगा। हालांकि, डोमेस्टिक और विदेशी साइट से टूर पैकेज बुक करते हैं तो दोनों में अमाउंट का अंतर हो सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।