Tue Oct 13, 2026 | Updated 03:59 AM IST

कटे आलू पड़ गए हैं काले? फेंकने से पहले जानें ये जरूरी बात और स्टोरेज का सही तरीका

अक्सर कटे हुए आलू कुछ देर में काले पड़ने लग जाते हैं। कहीं इन्हें 1 घंटे के लिए छोड़ दों, तो ये सिकुड़कर काले हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग इन्हें खराब समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप कुछ तरीके आजमा लें, तो इन्हें लंबे समय तक बिना पानी के फ्रेश रख सकती हैं।
Updated:- 2026-10-12, 16:15 IST
how to store cut potatoes fresh

अक्सर रसोई में खाना बनाते समय हम जरूरत से ज्यादा आलू छील या काट लेते हैं। ऐसे में अगर कटे हुए आलू थोड़ी देर हवा में खुले छूट जाएं, तो वे बहुत जल्दी काले पड़ने लगते हैं। काले पड़े इन आलूओं को देखकर ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि ये खराब हो चुके हैं और इन्हें तुरंत उठाकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। बता दें कि कटने के बाद आलू का काला पड़ना एक सामान्य रासायनिक प्रक्रिया है, जिसे ऑक्सीडेशन कहते हैं। अगर आप कटे हुए आलू काले पड़ने पर फेंक देती हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। नीचे लेख में जानें ऐसा क्यों होता है और आप इन्हें स्टोर करने का सुरक्षित तरीका क्या है? 

कटे हुए आलू काले क्यों पड़ जाते हैं ?

आलू में स्टार्च और आयरन के साथ-साथ पॉलीफिनॉल ऑक्सीडेज नामक एंजाइम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जब आलू को काटा जाता है, तो इसके अंदर के सेल्स हवा के संपर्क में आते हैं। ऑक्सीजन के साथ इस रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण आलू की सतह का रंग भूरा या काला पड़ने लगता है।

2 - 2026-10-12T160056.861

यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सेब या बैंगन को काटने के बाद खुला छोड़ने पर उनका रंग बदल जाता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आलू सड़ गया है या खाने लायक नहीं बचा है। यह केवल एक प्राकृतिक रंग परिवर्तन है, जिसे आसानी से रोका जा सकता है।

जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री (Journal of Agricultural and Food Chemistry) की शोध के अनुसार, आलू की अलग-अलग किस्मों में PPO एंजाइम और टाइरोसिन का स्तर अलग-अलग होता है। साथ ही जिन किस्मों में टाइरोसिन अधिक होता है, वे कटने के बाद तेजी से काली पड़ती हैं।

कटे हुए आलू को स्टोर करने के आसान ट्रिक्स

अगर आपके आलू कट चुके हैं और आप उन्हें तुरंत इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय इन आसान तरीकों से बिल्कुल फ्रेश और सफेद रख सकती हैं।

image - 2026-10-12T160253.574

  • कटे हुए आलूओं को तुरंत ठंडे पानी से भरे किसी बर्तन में पूरी तरह डुबोकर रख दें। पानी में रहने से आलू का संपर्क ऑक्सीजन से कट जाता है, जिससे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया रुक जाती है और आलू घंटों तक काले नहीं पड़ते।
  • अगर आप आलूओं को पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहती हैं, तो पानी में कुछ बूंदें नींबू के रस या सफेद सिरके की मिला दें। नींबू का खट्टापन एंजाइम की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे आलू एकदम चमकदार और सफेद बने रहते हैं।
  • अगर आपको कटे हुए आलूओं को अगले दिन के लिए स्टोर करना है, तो उन्हें उबलते पानी में 2 मिनट के लिए डालकर तुरंत ठंडे पानी में निकाल लें। इससे आलू के एंजाइम निष्क्रिय हो जाते हैं और वे बिल्कुल खराब नहीं होते।

काले पड़ चुके आलू खाना चाहिए या नहीं?

कटे हुए कुछ ही देर में काले पड़ जाते हैं। ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या हल्के काले या भूरे हो चुके आलूओं का सेवन किया जा सकता है? बता दें कि इसका जवाब हां है।

1 - 2026-10-12T160142.237

अगर आलू में से कोई बदबू नहीं आ रही है और वह गल या सड़ नहीं गया है, तो इसे खा सकती हैं। अगर आलू की ऊपरी सतह पर हल्की सी काली परत जम गई है, तो आप पकाने से पहले उन्हें एक बार साफ पानी से धो या चाकू से हल्का छील सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं भारतीय और इंडोनेशियन खाने में अंतर?

इसे भी पढ़ें- सीली हुई नमकीन को फेंकें नहीं, बनाएं ये 2 टेस्टी रेसिपीज और बढ़ाएं स्वाद

अगली बार जब भी आपके कटे हुए आलू काले पड़ जाएं, तो उन्हें फेंकने की भूल बिल्कुल न करें। इन छोटी-छोटी किचन टिप्स को अपनाकर आप आलू को खराब होने से बचा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, Shutterstock


FAQ
आलू उबालने के बाद काले न पड़ें, इसके लिए क्या करें?
उबालते समय पानी में चुटकी भर नमक या थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें।
क्या कटे आलू को गीले कपड़े में लपेटकर रखा जा सकता है?
हां, कम समय के लिए कटे आलू को गीले सूती कपड़े में लपेटकर ठंडी जगह पर रख सकते हैं।
काले पड़े आलू का रंग वापस सामान्य कैसे करें?
उन्हें कुछ देर ठंडे पानी और नींबू के घोल में डुबोकर हल्के हाथों से रगड़ें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।