Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। इस प्रांत में ऐसी कई अद्भुत और अनोखी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश जिस तरह ऐतिहासिक परिदृश्य से घिरा हुआ है, ठीक उसी तरह कुछ अद्भुत जगहों से भी घिरा हुआ है। इस राज्य में ऐसे कई जंगल मौजूद हैं, जिसे एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना होता है।
मध्य प्रदेश में स्थित भांडेर एक ऐसा फॉरेस्ट रेंज है, जिसकी खूबसूरती देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको भांडेर रेंज फॉरेस्ट की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
भांडेर रेंज फॉरेस्ट की खासियत जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यह जंगल मध्य प्रदेश में किस जगह है। भांडेर रेंज फॉरेस्ट मध्य प्रदेश के छिंदवाडा जिले में पड़ता है। इस फॉरेस्ट के साथ में पेंच नेशनल पार्क भी मौजूद है।
भांडेर फॉरेस्ट सतपुरा रेंज फॉरेस्ट का हिस्सा माना जाता है, जिसे कई लोग भांडेर पठार के नाम से भी जानते हैं। इस फॉरेस्ट का क्षेत्रफल 10,000 वर्ग किमी है। इस पठार के पूर्व में छोटा नागपुर पठार है। इसे विन्ध्याचल पर्वत शृंखला का हिस्सा भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश में यहां मानसून ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने पहुंचें, नजारे देख खुशी से झूम उठेंगे
भांडेर रेंज फॉरेस्ट की खासियत ही सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। बड़े-बड़े पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने इस जंगल कीखूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
भांडेर रेंज फॉरेस्ट को वाइल्डलाइफ जीव-जंतुओं का घर माना जाता है। यहां ऐसे कई जानवर मिल जाएंगे, जो देश के कई हिस्सों से विलुप्त हो चुके हैं। इस जंगल को जड़ी-बूटियों का घर भी बोला जाता है। यहां दर्जन से भी अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों को करीब से देखा जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
भांडेर रेंज फॉरेस्ट सैलानियों के लिए बेहद ही खास है। खासकर, जो पर्यटक प्रकृति के प्रेम करते हैं, उनके लिए यह जंगल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मानसून में इस जंगल की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां का शांत वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
जुलाई-अगस्त में जब यहां बारिश होती है, तो हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यह जंगल मानसून ट्रेकिंग के लिए भी खूब जाना जाता है। ट्रेकिंग के दौरान कई अद्भुत दृश्यों को देखा जा सकता है।
भांडेर रेंज फॉरेस्ट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। इस जंगल के कई पर्यटक ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
भांडेर रेंज फॉरेस्ट जंगल सफारी के लिए खूब लोकप्रिय माना जाता है। यहां हर मौसम में पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ujjain Travel: वीकेंड में उज्जैन के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
भांडेर रेंज फॉरेस्ट पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप मध्य प्रदेश के किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं। भांडेर फॉरेस्ट के सबसे पास में छिदंवाडा रेलवे स्टेशन मौजूद है, जो राज्य के साथ देश के कई हिस्सों से जुड़ा हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भांडेर फॉरेस्ट मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 401 किमी दूर है। इसके अलावा, नागपुर से करीब 85 किमी दूर है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@tripsntrippers,vushii.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।