Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश में यहां मानसून ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने पहुंचें, नजारे देख खुशी से झूम उठेंगे

Famous Monsoon Trekking Places: मध्य प्रदेश देश का एक महत्वपूर्ण राज्य होने के साथ-साथ एक खूबसूरत राज्य भी है। यह देश का एक ऐसा राज्य भी है, जहां जून-जुलाई और अगस्त में खूब बारिश होती है।
मध्य प्रदेश की कुछ मनमोहक जगहों पर जब झमाझम बारिश होती है, वो वहां घूमने का मजा चार गुणा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए कई लीग मध्य प्रदेश में मानसून के समय घूमने पसंद करते हैं।
मध्य प्रदेश में स्थित कई हिल स्टेशन और पहाड़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मजेदार मानसून ट्रेकिंग के लिए भी जाने जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ टॉप मानसून ट्रेकिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ पहुंच सकते हैं।
धूपगढ़ ट्रेक (Dhoopgarh Trek)

मध्य प्रदेश में स्थित सबसे रोमांचक और लोकप्रिय ट्रेक की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले धूपगढ़ ट्रेक पहुंच जाते हैं। यह चर्चित ट्रेक मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पड़ता है। आपको बता दें कि पचमढ़ी मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स से एक एक है।
मानसून में धूपगढ़ ट्रेक का लुत्फ उठाने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। छोटी-छोटी चट्टानें और हरियाली की ट्रेक की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। इस ट्रेक में स्थित वॉटरफॉल के खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस ट्रेक की लम्बाई करीब 11 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Ujjain Travel: वीकेंड में उज्जैन के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
जनापाव ट्रेक (Janapav Trek)

जनापाव ट्रेक मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत और रोमाचंक जगहों में से एक है। यह ट्रेक मध्य प्रदेश के इंदौर में पड़ता है, जो समुद्र तल से करीब 800 से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मालवा की दूसरी से उंची चोटी भी है।
जनापाव ट्रेक के दौरान पक्षी हजारों प्रजातियों से लेकर घने जंगल और घास के मौदान को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस ट्रेक में स्थित छोटे-छोटे पहाड़ और खिल-झरनों के बीच में गुजरना किसी रोमांचक पल से कम नहीं। मानसून में यहां हर दिन हजारों पर्यटक ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
महादेव पानी झरना ट्रेक (Mahadev Paani Trek)

मानसून में मध्य प्रदेश घूमने की बात होती है, तो कई लोग राजधानी भोपाल का नाम जरूर लेते हैं। भोपाल को कई लोग झीलों की नगरी के नाम से भी जानते हैं, इसलिए यहां मानसून में घूमना बेस्ट समय माना जाता है।
भोपाल सिर्फ झीलों के लिए ही नहीं, बल्कि ट्रेकिंग जगहों के लिए भी जाना जाता है। भोपाल में स्थित महादेव पानी झरना ट्रेक को मानसून में एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। घने जंगलों और पहाड़ों से गुजरता यह ट्रेक कई हसीन नजारे प्रस्तुत करता है। इस ट्रेक में आप महादेव पानी वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के इन झरनों पर घूमने जाना हो सकता है खतरनाक, ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
शिवपुरी ट्रेक (Shivpuri Trek)
शिवपुरी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। सर्दी और गर्मी के साथ-साथ मानसून में भी यह हर दिन हजारों लोग घूमने और एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए पहुंचते हैं।
शिवपुरी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग के लिए बेस्ट गंतव्य माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के बीच से गुजरता यह ट्रेक कई मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। मानसून में इस ट्रेक की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@bikatadventures, shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।