Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

अरुणाचल प्रदेश की इन जगहों पर हुई है वरुण धवन की फिल्म भेड़िया की शूटिंग, मानसून में घूमने के लिए अच्छी है ये जगह

अरुणाचल प्रदेश में अगर आप किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आपको फिल्मों में दिखाई गई लोकेशन पर ट्रिप प्लान करना चाहिए। इनमें कई ऐसी जगहें दिखाई जाती हैं, जिनके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा।
Updated:- 2024-08-09, 19:43 IST
subansiri famous places to visit in arunachal pradesh

फूलों के बगीचों का स्वर्ग कहे जाने वाले अरुणाचल प्रदेश का नाम प्रकृति की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यहां केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं। इस राज्य में कई पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

खूबसूरती की वजह से ही भारत में कई फिल्मों की शूटिंग यहां होती रही हैं। इनमें से एक मूवी  वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया है। इस फिल्म में आपको एक सुंदर हरे-भरे गांव का नजारा देखने को मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अरुणाचल प्रदेश की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां जाना वाकई आपके लिए यादगार होगा। 

जीरो घाटी, सुबनसिरी जिला 

places to visit arunachal pradesh

यह इलाका बहुत ज़्यादा आबादी वाला नहीं है, इसलिए यहां फिल्म की शूटिंग करने में परेशानी नहीं हुई होगी। जीरो अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप विदेश में घूम रहे हैं। बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है। 

यह अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में स्थित है। यहां पहुंचने में आपको कुल 115 किमी की दूरी तय करनी होगी। यह अरुणाचल प्रदेश राज्य में एक खूबसूरत और छोटा हिल स्टेशन है। ये पूरी जगह देवदार के पेड़ों और हरे-भरे क्षेत्रों से घिरी हुई है। इसलिए यहां घूमना वाकई आपके लिए यादगार होगा। आप अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज, यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं

 

सगाली, पापुम पारे जिला

place to visit arunachal pradesh

 

अरुणाचल प्रदेश के पपुम पारे जिले में सगाली गांव है। यहां आपको मानसून के मौसम में अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपको यह जगह पसंद आएगी। भेड़िया फिल्म में भी आपको यहां का नजारा देखने को मिलेगा। सगाली, हरे-भरे पेड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए यहां घूमने में आपको मजा आएगा। यह अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- चेन्नई की इन 3 जगहों पर जाएं घूमने, यादगार रहेगा ट्रिप

पक्के-केसांग जिला

visit arunachal pradesh

फिल्म में आपको पक्के-केसांग जिला का भी नजारा भी देखने को मिलेगा। यह हिल स्टेशन जैसी जगह है, आपको यहां पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। यह जिला जिला टाइगर रिजर्व, बाघों, हाथियों, तेंदुआ और तरह-तरह के पक्षियों से घिरा हुआ है। इसलिए आपको यहां घूमना पसंद आएगा। आप यहां मानसून में 3 दिनों के ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।