क्या नेपाल की इन 4 अद्भुत और मनमोहक वैली का दीदार किया आपने? जीवन में एक बार जरूर पहुंचें

Top 4 Valleys In Nepal: भारत के सबसे खूबसूरत और प्रमुख पड़ोसी देश का नाम लिया जाता है, तो नेपाल का नाम जरूर लिया जाता है। नेपाल एक ऐसा पड़ोसी देश है, जो बिहार के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से भी सीमा संझा करता है।
नेपाल अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर सबसे ऊंची चोटी (माउंट एवरेस्ट), सबसे ऊंची घाटी जैसी अन्य कई शानदार और खूबसूरत चीजों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसलिए यहां भारत के अलावा, अन्य देशों से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
नेपाल में जब भारतीय लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, तो पोखरा या काठमांडू ही जाते हैं और इस देश में स्थित एक से एक अद्भुत और मनमोहक वैली का दीदार करना भूल जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको नेपाल की कुछ टॉप वैली के बारे में बताने जा रहे हैं।
बरुन वैली (Barun Valley, Nepal)

नेपाल की सबसे खूबसूरत और मनमोहक वैली घूमने की बात होती है, तो बरुन वैली का नाम टॉप लिस्ट में शामिल रहता है। यह खूबसूरत वैली नेपाल के संखुवासभा जिले में स्थित है। यह नेपाल की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से भी एक है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, अल्पाइन घास के मैदान और करीब 1 हजार से भी अधिक किस्म के फूल-पौधे बरुन वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह घाटी खासकर रोडोडेंड्रोन और ऑर्किड के फूलों के लिए जानी जाती है। यहां का मौसम भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें: Kedarnath Trip: केदारनाथ ट्रेक में इन शानदार और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें
खुम्बू वैली (Khumbu Valley)

नेपाल के पूर्वोत्तर भाग में स्थित खुम्बू वैली, देश की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों में से एक मानी जाती है। यह नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में स्थित में स्थित है। यह खूबसूरत घाटी समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
खुम्बू वैली के बारे में कहा जाता है कि यह माउंट एवरेस्ट से थोड़ी ही दूरी पर है, इसलिए इसे हिमालयी घाटी के नाम से भी जाना जाता है। खुम्बू वैली से माउंट एवरेस्ट की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। खुम्बू वैली, शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जानी जाती है।
लांगटांग वैली (Langtang Valley)

नेपाल के उत्तर-मध्य भाग में स्थित लांगटांग वैली एक खूबसूरत और मनमोहक हिमालयी घाटी है। यह खूबसूरत घाटी नेपाल के रसुवा जिले में स्थित है। लांगटांग वैली, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यह काठमांडू से कुछ ही किमी की दूरी पर है।
लांगटांग वैली, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जानी जाती है। नेपाल के लोग यहां ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। लांगटांग वैली का मौसम सालों-साल एकदम सुहावना रहता है।
इसे भी पढ़ें: Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए क्या है मेडिकल गाइडलाइन और कहां होती है इसकी जांच, यहां जानें
मनास्लु त्सुम घाटी (Manaslu Tsum Valley)

समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मनास्लु त्सुम घाटी, नेपाल की सबसे खूबसूरत वैली में से एक है। यह घाटी नेपाल के गोरखा जिले में स्थित है। यह वैली तिब्बत की सीमा के करीब स्थित है।
मनास्लु त्सुम घाटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे 'छिपे हुए खजाने की घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। त्सुम घाटी अपनी खूबसूरती के अलावा, प्राचीन और प्रसिद्ध बौद्ध मठों के लिए भी जाना जाता है। इस घाटी से दुनिया का आठवां सबसे ऊंचा पर्वत यानी मनास्लु की खूबसूरती को निहारा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wikimedia,altitudehimalaya.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।