मई में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों पर 20 डिग्री से भी कम रहता है तापमान, जल्दी से ट्रिप पर निकल जाएं

North East India Travel: इस समय उत्तर-भारत में गर्मी का तापमान धीरे-धीरे ऊपर बढ़ने लगा है। ऐसे में गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच में घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
गर्मी में ठंडी-ठंडी जगहों पर घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले जम्मू कश्मीर, लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड का ही नाम लेते हैं, लेकिन पर्यटक अक्सर नॉर्थ ईस्ट इंडिया को भूल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां तपती गर्मी में 20 डिग्री से भी कम तापमान रहता है।
नॉर्थ सिक्किम (North Sikkim)
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत और ठंडी जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नॉर्थ सिक्किम का ही नाम लेते हैं। नॉर्थ सिक्किम समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
नॉर्थ सिक्किम नॉर्थ ईस्ट इंडिया की एक ऐसी जगह है, जहां सालों साल मौसम एकदम सुहावना रहता है। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान 10 °C से लेकर 20 °C के बीच ही रहता है। मई से लेकर जुलाई के बीच में यहां देश के हर कोने से पर्यटक ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Sleeping Tourism क्या है और देश में कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं आप? यहां जानें
सेला दर्रा (Sela Pass)
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित तवांग वैली के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन सेला दर्रा के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। सेला दर्रा, तवांग से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित नॉर्थ ईस्ट की सबसे ठंडी जगहों में से एक है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने सेला दर्रा की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम करते हैं। मई से लेकर जुलाई के बीच में भी सेला दर्रा का तापमान 12 °C से लेकर 20 °C के बीच में रहता है। गर्मी में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
चेरापूंजी (Cherrapunji)
मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 53 किमी की दूरी पर स्थित चेरापूंजी नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों में से एक है। यह दुनिया की सबसे नम जगहों में से एक है, जहां खूब बारिश होती है।
चेरापूंजी में अधिक बारिश और हिमालय पर्वत के करीब होने की वजह से यहां का तापमान हमेशा सुहावना रहता है। चेरापूंजी में गर्मी, बरसात या ठंड के मौसम में भी भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। चेरापूंजी में आप सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में अजंता और एलोरा की गुफा के आसपास स्थित इन खूबसूरत जगहों पर घूम आएं
गंगटोक (Gangtok)
सिक्किम की राजधानी गंगटोक नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक है, यहां दुनिया के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। गंगटोक को पूर्व भारत का सबसे लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
गंगटोक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ठंडी-ठंडी हवाओं के लिए भी जाना जाता है। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान 10 °C से लेकर 20 °C के बीच ही रहता है। गंगटोक के पहाड़ों से कंचनजंघा शिखर की अद्भुत खूबसूरती को निहारा जा सकता है। गंगटोक में स्थित प्राचीन बौद्ध मठों को एक्सप्लोर करना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@avathioutdoors.gumlet.io,dibin_y_s
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।