हजारों फीट ऊपर भी नहीं चटकतीं प्लेन की खिड़कियां, गोल आकार के पीछे छिपा है राज

हम सभी फ्लाइट में ट्रैवल करते ही हैं। ऐसे में खिड़की से बाहर का नजारा देखने का जरूर मन करता है। बादलों के ऊपर उड़ते हुए नीचे दिखाई देने वाली जमीन और आसमान का नजारा काफी खूबसूरत नजर आता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग प्लेन में विंडो सीट लेना ही पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि प्लेन की खिड़कियां आम घरों की खिड़कियों जैसी चौकोर नहीं होतीं? इनका डिजाइन गोल या ओवल शेप में होता है। इसके अलावा, ये खिड़कियां काफी छोटी भी होती हैं।
अब सवाल आता है कि आखिर प्लेन में ऐसा डिजाइन क्यों बनाया गया है? क्या इसका सिर्फ लुक से कोई लेना-देना है या इसके पीछे सेफ्टी की कोई बड़ी वजह है? दरअसल, प्लेन की खिड़की का डिजाइन सोच-समझकर गोल बनाया गया है। जब प्लेन हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ता है, तब उसके अंदर और बाहर हवा के प्रेशर में काफी अंतर होता है। ऐसे में खिड़की का गोल डिजाइन बहुत अहम रोल प्ले करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
-1788156777943.webp)
प्लेन की खिड़कियां गोल क्यों होती हैं?
आपको बता दें कि प्लेन की खिड़की पूरी तरह से गोल नहीं होती है बल्कि इसका डिजाइन गोल या ओवल शेप में होता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हवा का प्रेशर है। जब प्लेन काफी ऊंचाई पर उड़ता है तो उसके अंदर और बाहर का प्रेशर एक जैसा नहीं होता है। ऐसे में इसका असर प्लेन की बॉडी और खिड़कियों पर भी पड़ता है।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां...वरना मुश्किल में पड़ सकती हैं आप
अगर खिड़की के कोने ज्यादा नुकीले होंगे तो दबाव एक ही जगह पर ज्यादा पड़ सकता है। इससे उसी हिस्से पर ज्यादा प्रेशर रहेगा और फिर खिड़की के टूटने या चटकने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसलिए गोल डिजाइन बनाया जाता है क्योंकि इस शेप में कोई कोना नहीं होता है। यही डिजाइन खिड़की को हवा का प्रेशर झेलने में मदद करता है। आसान भाषा में समझें तो-
- चौकोर खिड़की में कोने होते हैं।
- कोनों पर हवा का प्रेशर ज्यादा पड़ता है।
- गोल या ओवल शेप की खिड़की में कोने नहीं होते।
- हवा का प्रेशर पूरा फैल जाता है।
- इससे खिड़की के चटकने की संभावना कम होती है।
यह भी पढ़ें- आखिर हवाई जहाज में क्यों रखा जाता है ब्लैक बॉक्स?
ऊंचाई पर क्यों जरूरी है ये डिजाइन?
प्लेन जब आसमान में बहुत ऊंचाई पर उड़ता है, तो बाहर हवा का प्रेशर बहुत कम होता है। ऐसे में यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत न हो, इसलिए प्लेन के अंदर हवा का प्रेशर बनाकर रखा जाता है। दरअसल, प्लेन के अंदर का दबाव बाहर के प्रेशर से बहुत अलग होता है, जिससे खिड़कियों पर भी भारी दबाव पड़ता है। अगर खिड़कियां चौकोर होंगी, तो हवा का सारा दबाव उन कोनों पर जमा हो जाएगा और खिड़की के टूटने का खतरा रहेगा। गोल या ओवल खिड़कियों में कोई कोना नहीं होता है। इस वजह से हवा का दबाव पूरी खिड़की पर बराबर बंट जाता है और प्लेन सेफ रहता है।
यह भी पढ़ें- आखिर हवाई जहाज में टॉयलेट किस तरह काम करता है? जानें
क्या पहले भी ऐसी ही खिड़कियां होती थीं?
ऐसा नहीं है। प्लेन की खिड़कियां हमेशा से गोल नहीं रही हैं। पहले विमानों में चौकोर खिड़कियां भी लगाई जाती थीं। उस समय प्लेन आज के मुकाबले कम स्पीड से उड़ाए जाते थे और इतनी ज्यादा ऊंचाई पर भी नहीं जाते थे, लेकिन जैसे-जैसे ज्यादा लोग फ्लाइट से ट्रैवल करने लगे, प्लेन को तेज स्पीड और ज्यादा ऊंचाई पर उड़ाया जाने लगा। ऐसे में प्लेन के डिजाइन में भी बदलाव किए गए। खिड़कियों के शेप पर भी दोबारा ध्यान दिया गया और चौकोर डिजाइन की जगह गोल या ओवल शेप को ज्यादा सेफ माना गया।
-1788156842115.webp)
प्लेन खिड़कियां छोटी क्यों रखी जाती हैं?
अब एक दूसरा सवाल भी आता है कि जब खिड़की से बाहर का नजारा इतना अच्छा लगता है, तो खिड़कियों को इतना छोटा क्यों बनाया जाता है? दरअसल, खिड़की प्लेन की बॉडी का ही हिस्सा होती है। अगर खिड़कियां बहुत बड़ी कर दी जाएंगी तो प्लेन की मजबूती और बनावट पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि बड़ी खिड़कियां हवा के फ्लो को रोकती हैं, जिससे प्लेन की स्पीड और परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए प्लेन की खिड़कियों का साइज छोटा रखा जाता है, ताकि बाहर का नजारा भी दिखता रहे और प्लेन की मजबूती और सुरक्षा भी बनी रहे।
सिर्फ खिड़की ही नहीं, दूसरे हिस्सों में भी दिखता है यही डिजाइन
प्लेन में आपको सिर्फ खिड़कियों में ही गोल या ओवल डिजाइन देखने को नहीं मिलता है। प्लेन के दरवाजों और सामान रखने वाली जगह (कार्गो) के कोने भी गोल रखे जाते हैं। वजह वही है कि बिना कोने वाला डिजाइन हवा के प्रेशर को बराबर बांट देता है और प्लेन को टूटने से बचाता है। यानी प्लेन की ये गोल खिड़कियां और दरवाजे सिर्फ नजारे के लिए नहीं बल्कि उड़ान के दौरान आपको सेफ रखने के लिए ऐसे बनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों सफेद रंग का होता है हवाई जहाज?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- प्लेन की खिड़की में छेद क्यों होता है?
- यह छोटा छेद हवा का दबाव संभालता है और शीशे पर धुंध जमने से रोकता है।
- प्लेन की खिड़की में कितने कांच होते हैं?
- प्लेन की खिड़की में मजबूती और सुरक्षा के लिए तीन अलग-अलग शीशे लगे होते हैं।
- प्लेन की खिड़की का कांच कितना मजबूत है?
- यह एक खास मजबूत प्लास्टिक और ऐक्रेलिक से बनता है जो भारी दबाव सह सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।