आखिर हवाई जहाज में टॉयलेट किस तरह काम करता है? जानें

How Toilet System Work in Aeroplane: ऐरोप्लेन में यात्रा करना बहुत से लोगों का सपना होता है। हालांकि, एक्पेंसिव टिकट होने की वजह से बहुत से लोग पूरी लाइफ में भी ऐरोप्लेन में यात्रा नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से लोगों के मन में सवाल आते हैं कि हवाई जहाज कैसे उड़ता है, पायलट को रास्ता कैसे दिखता है और हवाई जहाज का टॉयलेट सिस्मट कैसे काम करता है। आइए आर्टिकल में हम आपके हवाई जहाज में टॉयलेट के बारे में ही बताएंगे।
हवाई जहाज के यात्रियों का मल गिर जाता है?

- हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों का मल हवा में नहीं गिरता है। वेस्ट के लिए हवाई जहाज में एक टैंक मौजूद होता है, जहां जाकर सारा वेस्ट इकट्ठा हो जाता है। इस टॉयलेट सिस्टम को वैक्यूम टॉयलेट के नाम से भी जाना जाता है।
- ऐरोप्लेन के टॉयलेट में फ्लश करने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं होता है। वैक्यूम प्रणाली की मदद से टॉयलेट पानी और मल अलग हो जाता है। सभी हवाई जहाज के पीछले हिस्से में एक टैंक लगा होता है, जहां यात्रियों का सारा मल इकट्ठा होता है।
इसे भी पढ़ेंः फ्लाइट में 1 नहीं बल्कि 3 तरह की होती है सीट, आप भी जानें
हवाई जहाज के लैंड होने के बाद टॉयलेट वेस्ट का क्या होता है?
हवाई जहाज के लैंड होने के बाद उसके पास एक विशेष ट्रक मौजूद होता है, जिसमें सारा वेस्ट फेंका जाता है। इसके बाद हवाई अड्डे के सीवर सिस्टम में सारे वेस्ट को खाली कर दिया जाता है। इस प्रोसेस को करने के लिए तकनीक के साथ-साथ लोगों की भी मदद ली जाती है। (हवाई जहाज चलाते वक्त पायलट को रास्ता कैसे पता चलता है?)
छोटी यात्रा की वजह से ज्यादा यात्री नहीं यूज करते टॉयलेट

इन सभी कारणों के साथ-साथ एक कारण यह भी है कि हवाई जहाज की यात्रा ट्रेन के मुकाबले बहुत चोटी होती है। ऐसे में बहुत कम यात्री होते हैं, जो यात्रा के दौरान टॉयलेट यूज करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Viral Videos: हवाई जहाज में पहली बार बैठे यात्रियों के रिएक्शन देख खुश हो जाएंगे आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।