herzindagi
know about king medjoul natural dates

खजूर का राजा किसे कहते हैं?

वैसे तो पूरे साल में आप कभी भी खजूर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन रमजान के दौरान खजूर का विशेष महत्व है। ऐसे में आज हम आपको खजूर के राजा के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-05, 17:38 IST

रमजान के महीने में खजूर का खास महत्व है, रमजान के दौरान खजूर खाकर रोजा खोलने की मान्यता है। वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के खजूर मिल जाएंगे। सभी तरह के खजूर में एक खजूर ऐसा है, जिसे खजूर के सभी किस्मों में राजा का दर्जा दिया गया है। आज के इस लेख में हम आपको इस राजा खजूर के बारे में बताएंगे कि इसे ऐसा क्यों का जाता है?

किसे कहा जाता खजूर का राजा?

who is the king of dates

मेजडूल खजूर को खजूर का राजा कहा जाता है। इसे राजा खजूर कहने के पीछे इसका स्वाद और आकार है, जो अन्य से बेहद बड़ा और मीठा है। मेजडूल खजूर का वजन 15-35 ग्राम तक होता है और यह लंबे आकार में फलता है। इस राजा खजूर का रंग गहरा महोगनी भूरा होता है। इस खजूर को मेजडूल खजूर या माझूल के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इस खजूर की डिमांड मार्केट में सालभर रहती है, लेकिन रमजान के दौरान इसकी खपत और मांग दोनों ही बढ़ जाती है। 

मेजडूल खजूर की क्या खासियत है?

इस खजूर को आसानी से हर कहीं नहीं उगाया जा सकता है, मेजडूल खजूर को मूल रूप से मोरक्को में उगाया जाता है। अन्य के मुकाबले मेजडूल खजूर का स्वाद बहुत मीठा और इसका गुदा बहुत मुलायम और रसीला होता है। वर्तमान में मोरक्को के अलावा इसे इजरायल, फिलिस्तीन, अमेरिका, ईरान और सऊदी अरब में उगाया जाता है। मेडजूल एक प्रीमियम क्वालिटी का खजूर है, जिसकी दुनियाभर में काफी डिमांड है। बाजार में आपको यह 1000 से 1300 रुपये के आसपास मिलेगा (खजूर रेसिपीज)।

इसे भी पढ़ें: यह है दुनिया का सबसे महंगा खजूर, जानें भारत में कितना है रेट

इस्लाम में क्या है खजूर का महत्व

king of dates medjoul

रमजान के दौरान खजूर का विशेष महत्व है, रोजा रखने वाले लोग इफ्तार के दौरान खजूर खाकर व्रत करते खोलते हैं। खजूर खाने के बाद ही वे दूसरी चीजों का सेवन करते हैं (खजूर खाने के फायदे)। दुनिया भर में 100 से भी ज्यादा किस्मों का उत्पादन होता है, जिसमें सिर्फ अजवा खजूर को पवित्र माना गया है। इसे पवित्र खजूर भी कहा जाता है और यह सऊदी अरब के मदीना शहर में उगाया जाता है। पवित्र खजूर होने के कारण रमजान के दौरान इस अजवा खजूर की मांग बहुत बढ़ जाती है। हर कहीं आसानी से उसकी फसल न होने के कारण मार्केट में इसकी डिमांड बहुत रहती है। बता दें कि इस अजवा खजूर को किलोभर लेने के लिए आपको 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ें: Ramadan 2024: आखिर रमजान में खजूर खा कर ही क्यों मुस्लिम तोड़ते हैं रोजा?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।