Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:46 AM IST

इन ट्रिक्स से मिनटों में छिल सकती है किलो भर मटर, नहीं लगेगा घंटों का समय

मटर से बनी चीजों को खाने में बड़ा ही स्वाद आता है। लेकिन जब बात किलो भर मटर छीलने की आ जाए तो यह इसमें अधिक समय लगता है। लेकिन अगर आप कम समय में काम निपटाना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई ट्रिक आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।
Updated:- 2025-01-11, 18:52 IST
easy way to peel peas

Pea Peeling Hacks: सर्दियों में ताजे हरे मटर से बनी सब्जी और रेसिपी का मजा ही कुछ और होता है। इन दिनों हर घर में मटर के पराठे, कचौड़ी और तमाम चीजें खूब बनाए जाते हैं। लेकिन अब इन चीजों को बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलने की जरूरत पड़ती है। हालांकि मटर को छीलना बेहद ही आसान और मजेदार काम है। लेकिन जब बात किलो भर मटर की आती है, तो यह काम मुश्किल भरा हो जाता है।

अगर आपको ज्यादा मटर को कम समय में छीलना है, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे कुछ ही मिनट में झटपट छील सकती हैं। चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में-

मटर छीलने के आसान उपाय (How to Peel Peas Fast)

easy way to peel peas

2-3 किलो मटर छीलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे सही और कुछ हैक्स की मदद से करें तो यह काम मिनटों में पूरा हो जाएगा। मटर को कम समय में छिलके से हटाने के लिए सबसे पहले इसे 3-4 मिनट पानी में उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर 2 मिनट ढक कर छोड़ दें। ध्यान रखें मटर अच्छी और मोटी फली वाली हो। अब मटर को पानी से निकालकर छन्नी वाली थाली में कुछ सेकेंड ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

इसके बाद, मटर के एक छोर पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने से सारे फली में मौजूद बीज फटाफट बाहर निकलने लगेंगे। दानों को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ सूती कपड़े पर फैलाकर सूखा लें।

इसे भी पढ़ें- जले हुए दूध को फेंकने की नहीं जरुरत, इस तरह से करें खाने में इस्तेमाल 

दूसरा तरीका

मटर के दानों को छीलके से हटाने के लिए बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले मटर को गर्म पानी में डालकर 3 -5 मिनट रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल या बर्फ पानी में डाल दें। इसके बाद आप मटर को छिलके को हल्के हाथ से हटाते हुए निकाल सकती हैं।

तीसरा तरीका

Easy ways to shell peas

मटर छीलने के लिए आप फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मटर को सबसे पहले एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। मटर को निकालने के बाद छिलके को दबाएं। फ्रीजर में इसे रखने में छिलके हल्का टाइट हो जाएंगे, जिसके बाद इन्हें छीलने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें- जानें करी पाउडर और गरम मसाला में क्या होता है अंतर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।