
दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में शायद हमें पता भी नहीं है लेकिन ये जगहें पर्यटन के लिए बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं। जगह चाहे कोई भी हो लेकिन वहां रहने वाले लोगों की संख्या भी काफी होती है।
लेकिन अगर हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएं जहां केवल 27 लोग रहते हैं और जो दुनिया का सबसे छोटा टाउन है, तो क्या आप मानेंगे! जी हां, दुनिया में कई अलग और अजीबों-गरीब चीजें हैं और उन्हीं में से एक है "हम" टाउन। तो आइए जानते हैं ये कहां का टाउन है और कैसा दिखता है।

आप पर्यटन का शौक रखते हैं या नहीं लेकिन फिर भी यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। यह आपको प्रकृति के पास ले जायेगा। हम सभी ऐसी जगह जरूर जाना चाहते हैं जहां लोग भी कम हों जगह भी खूबसूरत हो।
ऐसा ही है यह "हम" टाउन। दुनिया का सबसे छोटा "हम" टाउन जितना छोटा है उससे कई ज्यादा खूबसूरत है। अगर कभी आपको मौका मिलता है तो यहां जरूर जाएं। आपको यहां घूमने के लिए गाड़ी की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।
इसे जरूर पढ़ें-नवाबों के शहर की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस
यह पूरा नगर पैदल ही घुमा जा सकता है। "हम" में सभी घर छोटे हैं और छोटी-छोटी दीवारों से ढके हुए हैं। फूलों से भरे इस कस्बे की खूबसूरती देखने लायक है, यही कारण है की दूर-दूर से लोग इस जगह पर घूमने आते हैं और अब यह एक बहुत ही अच्छा पर्यटन क्षेत्र बन गया है।(देखें 2022 की सबसे सस्ती जगहें)

पहला कारण तो यही है कि यह दुनिया का सबसे छोटा टाउन है लेकिन अगर आप यहां जाते हैं तो पाएंगे कि यहां कि दीवाेंर ऐतिहासिक पत्थरों से बनी हुई है। यहां से दिखने वाला दृश्य ऐसा है कि आपका मन मोह ले।(वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट जगह)
यहां का हाउस वेरा 19वी शताब्दी का बना हुआ है और बहुत ही लोकप्रिय है। यहां आपको पहाड़ों की खूबसूरती भी मिलेगी और साफ वातावरण में सांस लेने का मौका भी। मोटोवून, गरोज़नजान और बूजे यह के मुख्य आकर्षण बिंदु हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें-यूक्रेन का चेर्नोबिल ही नहीं, इन 10 वीरान शहरों की कहानी भी है बहुत रोचक
क्या आप ऐसी ही किसी अनोखी जगह के बारे में जानते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।