Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:44 AM IST

Idli Aloo Roll: वीकेंड पर खाने में बनाएं इडली आलू रोल, यहां देखें रेसिपी

इस वीकेंड घरवालों को खिलाएं टेस्टी और यमी इडली आलू रोल, जिसे खाने के बाद हर कोई काफी खुश हो जाएगा। साथ ही इसका मजा दोगुना हो जाएगा। बस आपको इसकी सही रेसिपी आर्टिकल में जाननी होगी।
Updated:- 2026-06-21, 11:24 IST
image

वीकेंड पर कुछ अच्छा खाने का मन हर किसी का करता है। इसलिए हम अक्सर ये सोचते हैं कि क्या खाएं और क्या बनाएं? लेकिन समझ नहीं आता है। ऐसे में आप इस बार आप बनाएं इडली आलू रोल, जिसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में भी काफी मजेदार होता है। आइए बताते हैं इसकी फुल रेसिपी, जिसे बनाकर आप भी इसे खा सकती हैं और घरवालों को मजे से खिला सकती हैं।

इडली आलू रोल बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू की स्टफिंग को तैयार करना है।
  • इसके लिए आप आलू को हाथों से मैश कर लें।
  • एक कढ़ाई लें इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद इसमें जीरा और राई मिक्स करें।
  • अब आपको प्याज डालकर इसे अच्छे से भुनना है।
  • वहीं उबले हुए आलू में आपको नमक, हल्दी, लाल मिर्ची और सांभर मसाला डालना है।
  • फिर इस मिश्रण को आपको कढ़ाई में डालना है और पकाना है।
  • ऊपर से कटा हुआ धनिया डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस तरह से आलू की स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

इडली आलू रोल Recipe Card

इडली आलू रोल रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • इडली का बेटर
  • उबले हुए आलू-2
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल-1
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च- 2 से 3
  • इमली
  • अदरक
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी
  • लाल मिर्ची पाउडर
  • राई
  • सरसों का तेल
  • जीरा
  • सांभर मसाला

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आलू की स्टफिंग को तैयार करना है।

  2. Step 2:

    आप आलू को हाथों से मैश कर लें।

  3. Step 3:

    इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद इसमें जीरा और राई मिक्स करें।

  4. Step 4:

    प्याज डालकर इसे अच्छे से भुनना है।

  5. Step 5:

    आलू में आपको नमक, हल्दी, लाल मिर्ची और सांभर मसाला डालना है।

  6. Step 6:

    इस मिश्रण को आपको कढ़ाई में डालना है और पकाना है।

  7. Step 7:

    धनिया डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

  8. Step 8:

    इस तरह से आलू की स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

  9. Step 9:

    इडली के बेटर में नमक डालें। इसके बाद आपको गिलास लेना है। इसमें इडली का बेटर डालना है।

  10. Step 10:

    आलू के पेस्ट को रोल बनाकर डालना है। फिर आपको इसे अच्छे से स्टिम करना है।

  11. Step 11:

    इसे निकालकर ठंडा कर लेना है। फिर इसे गोल शेप में काट लेना है। इस तरह से इडली आलू रोल रेडी हो जाएगा।

  12. Step 12:

    इस तरह से आप इडली आलू रोल बना सकती हैं। ये बनने के बाद अच्छा लगता है।

2 - 2026-06-21T094511.520

इडली आलू रोल आगे कैसे बनाएं?

  • इडली के बेटर में नमक डालें।
  • इसके बाद आपको गिलास लेना है। इसमें इडली का बेटर डालना है।
  • इसके अंदर आलू के पेस्ट को रोल बनाकर डालना है।
  • फिर आपको इसे अच्छे से स्टिम करना है।
  • इसके बाद इसे निकालकर ठंडा कर लेना है। फिर इसे गोल शेप में काट लेना है।
  • इस तरह से इडली आलू रोल रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Button Idli Chaat: वीकेंड पर घरवालों को बाजार की नहीं घर पर बनाकर खिलाएं बटन इडली चाट, जानें रेसिपी

इडली आलू रोल के साथ बनाएं चटनी

  • इसके साथ सर्व करने के लिए आप नारियल की चटनी बनाएं।
  • इसमें कसा हुआ नारियल, इमली का पानी और रोस्ट की हुई मूंगफली को डालकर पीसें।
  • फिर इसमें करी पत्ता और राई का चौंक लगाएं।

1 - 2026-06-21T094507.830

इस तरह से आप इडली आलू रोल बना सकती हैं। ये बनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही ये खाने में भी टेस्टी लगता है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं और वीकेंड पर सबको सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips: बिना प्याज-लहसुन के ग्रेवी को गाढ़ा करने से लेकर इडली को सॉफ्ट बनाने तक, दादी-नानी के ये देसी नुस्खे बढ़ा सकते हैं खाने का स्वाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।